{"_id":"5d1cf56d8ebc3e3ced1073d8","slug":"156217890215-ghaziabad-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरटा में लैंड फिल साइट पर विवाद, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरटा में लैंड फिल साइट पर विवाद, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोरटा में लैंड फिल साइट पर विवाद, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
गाजियाबाद। मोरटा में अस्थायी सेनिटरी लैंड फिल साइट बनाने पर शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद बुधवार को फिर से ग्रामीणों की मोरटा स्थित जमीन पर टेंट लगाकर धरना शुरू करने की प्लानिंग थी। सूचना पर अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
इससे पहले नगर निगम की शिकायत पर यहां कचरा डंप करने का विरोध कर रहे स्थानीय पार्षद प्रवीन कुमार समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। ग्रामीणों का विरोध कई दिन तक शांत रहा। बुधवार को नगर निगम अधिकारियों को सूचना मिली कि गांव के लोग निगम के डंपिंग ग्राउंड पर टेंट लगाकर धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। यहां निगम की गाड़ियां रोकने की प्लानिंग की जा रही है। इस पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और टेंट लगाने का विरोध किया। ग्रामीण नहीं मानें। अपर नगरायुक्त ने सूचना दी तो मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेंट लगाकर बैठे चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। बाद में पुलिस टीम ने जाकर टेंट को हटवाया। इसके बाद हिरासत में लिए गए चारों लोगों को छोड़ दिया गया। अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार का कहना है कि बुधवार को कूड़ा वाहनों को नहीं रुकने दिया गया। नगर निगम का मोरटा में सेनिटरी लैंड फिल साइट बनाने का काम जारी है।