फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कार डिवाइडर से डकराई दरोगा की मौत

कार डिवाइडर से डकराई दरोगा की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कार डिवाइडर से डकराई दरोगा की मौत
कार डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत
विज्ञापन


पिलखुवा। हाइवे-9 पर सरस्वती अस्पताल के सामने शनिवार दोपहर कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई। वह लोनी कोतवाली में तैनात थे। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरोगा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी 59 वर्षीय उदवीर सिंह मीणा पुत्र भगवान सिंह वर्तमान में गाजियाबाद के लोनी कोतवाली में दरोगा थे। शनिवार की दोपहर वह अपनी वैगन कार में सवार होकर गाजियाबाद की ओर से हापुड़ की ओर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार हाइवे-9 स्थित सरस्वती अस्पताल के सामने पहुंची तो कार असंतुलन खोकर डिवाइडर से जा टकरा गई। दुर्घटना में दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मृतक की पहचान करने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पिलखुवा पुलिस ने मौके पर पहुंची शव की शिनाख्त कराई। मारवाड़ी चौकी प्रभारी हरी सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed