फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े

ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े
ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इससे कार और ट्रक सवारों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो ग्रइ। इससे हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर जमा हुए राहगीरों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। हंगामा बढ़ता देख राहगीरों ने फोन करके पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। मामले में कार सवार संदीप कुमार निवासी मोहल्ला तेलियाघाट ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कार सवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed