फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हत्या या आत्म हत्या! तफ्तीश से सुलझेगी गुत्थी

हत्या या आत्म हत्या! तफ्तीश से सुलझेगी गुत्थी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
हत्या या आत्म हत्या! तफ्तीश से सुलझेगी गुत्थी
हत्या या आत्म हत्या! तफ्तीश से सुलझेगी गुत्थी
विज्ञापन

खुर्जा। पूर्व सांसद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुट गई है। पूर्व सांसद की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है, या फिर उनकी मौत का कारण कुछ और है, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
यदि घटना स्थल की बात की जाए तो सांसद की हत्या किए जाने का सवाल गंभीर नजर नहीं आता है। सांसद के भतीजे ललित ने तहरीर देकर बताया है कि शनिवार देर शाम को पूर्व सांसद पिलखुवा से वापस अपने घर लौटे थे। जिसके बाद वह घर के दोनों मुख्य दरवाजे अंदर से बंद कर अपने कमरे में चले गए थे। सोमवार शाम को परिजन दरवाजे तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। क्योंकि, घर में प्रवेश का अन्य कोई रास्ता भी नहीं था। साथ ही पूर्व सांसद का शव फोल्डिंग पलंग पर पड़ा था और सफेद रंग की चादर उनके ऊपर पड़ी हुई थी। घर में रखा सभी सामान जस का तस था। कोई छेड़छाड़ भी सामान के साथ मौके पर नजर नहीं आ रही है। इस स्थिति को देखकर हत्या का सवाल थोड़ा संदेहास्पद लगता है। हत्या का दूसरा सवाल यह भी चर्चा का विषय है कि हो सकता है कि पूर्व सांसद को घर आने से पूर्व ही किसी ने खाने में या किसी अन्य तरह से जहर दिया हो। लेकिन, इस बाबत भी अभी कोई पुष्टि या कोई खास तथ्य सामने नहीं आ सका है। वहीं, अब यदि पूर्व सांसद के आत्महत्या या किसी जहरीले जीव के काटे जाने से मृत्यु होने के सवाल पर गौर करें तो पुलिस भी अभी इस सवाल पर अटकी नजर आ रही है। पूर्व सांसद की आंख, मुंह से खून निकलने के निशान दिखाई दे रहे हैं। शरीर नीला पड़ा हुआ था और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर एलर्जी जैसे फफोले पड़े हुए थे। यदि पूर्व सांसद ने आत्महत्या की है तो उसके कारण भी अभी तक सामने नहीं आ सके हैं। परिजन और पूर्व सांसद के समर्थक उनकी मौत की वजह जानना चाहते हैं। पुलिस भी मौत के राज से पर्दा उठाने के लिए अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

--------
पूर्व विधायक अलीम की मौत भी बनी थी राज
बुलंदशहर सदर सीट से विधायक रहे हाजी अलीम की मौत गत वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। उनका शव उनके आवास स्थित कमरे में पलंग पर पड़ा हुआ था। उनके सिर पर गोली लगने का घाव था। परिजनों ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर भी दी थी। हालांकि, मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आत्महत्या दर्शाते हुए पूर्व विधायक की मौत के मामले में चार्जशीट लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पूर्व सांसद की मौत के बाद उमड़ा हुजूम
पूर्व सांसद कमलेश वाल्मीकि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में रोष छा गया। देखते ही देखते उनके आवास के बाहर लोगों का हुुजूम उमड़ पड़ा।
------
सोशल मीडिया पर दी जा रही श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद कमलेश वाल्मीकि की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देनी शुरू कर दी है। अपने प्रिय नेता को खोने के बाद लोग काफी दुखी नजर आ रहे हैं।
----------------
मंगलवार को जाना था लखनऊ
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को पूर्व सांसद कमलेश वाल्मीकि को किसी कार्य के चलते लखनऊ जाना था। लेकिन, उससे पूर्व ही उनकी मौत की खबर ने परिजनों को सदमे में ला दिया है।

-----
मां ने कहा मेरे बेटे की कर दी हत्या
पूर्व सांसद की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां ने बिलखते हुए इस दौरान आरोप लगाया कि पूर्व सांसद की हत्या की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया । हालंाकि अभी तक पूर्व सांसद की हत्या किए जाने के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed