फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

दो पक्षों में पथराव, फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में पथराव, फायरिंग
दो पक्षों में पथराव, फायरिंग
विज्ञापन

गुलावठी। ग्राम जिरावठी में एक ही समुदाय के दो पक्षों में के बीच खेल के दौरान बच्चों के झगड़े को लेकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव व फायरिंग की। हालांकि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लेने पर कुछ ग्रामीणों ने गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर ट्रैफिक जाम कर दिया।

तीन दिन पूर्व बच्चों द्वारा क्रिकेट के खेल के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। बताया जाता है कि एक पक्ष के बच्चे के साथ मारपीट की गई थी। तब ग्रामीणों ने दोनों पक्षाें को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। बताते हैं कि इस बीच कुछ लोगों ने फायरिंग भी की, परंतु किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान अफसर अली ने थाने में तहरीर देकर गांव के छह लोगों पर उसके घर आकर पथराव तथा फायरिंग करने का आरोप लगाया है। अफसर अली का आरोप है कि क्रिकेट में हुए बच्चों के झगड़े के बाद रंजिशन उसके घर पर आकर गाली गलौच व पथराव किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए गुलावठी-बुलंदशहर मार्ग पर ट्रैफिक जाम कर दिया। करीब 15 मिनट के बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। गांव में कुछ लोग इस घटना को ग्राम प्रधानी के चुनाव की रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस उपनिरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि गांव में पथराव व फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। ग्राम प्रधान अफसर अली की ओर से अभी तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed