{"_id":"5ceae930bdec22078c36fdf5","slug":"15588990412-ghaziabad-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड ट्रेन का काम पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड ट्रेन का काम पकड़ेगा रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड का काम पकड़ेगा रफ्तार
गाजियाबाद। भाजपा सरकार की केंद्र में वापसी के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो गया है। संबंधित प्रोजेक्ट को देख रहे प्राधिकरणों ने मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया है। अब हर दिन प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य की समीक्षा की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया हिंडन एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान सेवा शुरू करने को तैयार है। जबकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का काम एनएचएआई ने तेजी से जारी कर रखा है। रैपिड ट्रेन के लिए पिलर तैयार करने का काम अगले माह से शुरू हो जाएगा।
हिंडन एयरपोर्ट बनकर तैयार है, बस अब मंत्रालय की तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। संभावना बताई जा रही है कि नई सरकार के गठन के एक से दो सप्ताह में घरेलू उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी। वहीं, सड़क यातायात के लिए डासना से हापुड़ तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की सौगात भी जल्द मिलने जा रही है। एनएचएआई के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जून के अंदर एक्सप्रेस-वे के तीसरे चरण (डासना-हापुड़) को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। पिलखुवा में साढ़े चार किलोमीटर की एलिवेटेड रोड में से करीब साढ़े तीन किलोमीटर की रोड बनकर तैयार है। मसूरी गंग नहर पर बनाए जा रहे छह लेन पुल को लेकर पिलर के ऊपर गार्डर रखने का काम अंतिम दौर में है। सिर्फ पांच पिलर रखे जाने शेष हैं जो दो से तीन दिन में रख दिए जाएंगे। इसके बाद 15 दिन का समय ऊपर की सड़क तैयार करने में लगेगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर मुदित गर्ग का कहना है कि हम 15 जून की समय सीमा लेकर चल रहे हैं। अगर कोई रुकावट नहीं आती है तो हम निर्धारित अवधि में हाईवे को आम लोगों के लिए खोलने की स्थिति में होंगे। उधर, डासना से यूपी गेट पर भी तेजी से काम चल रहा है। वहां पर प्रोजेक्ट बड़ा है जिसके चलते थोड़ा समय लगेगा लेकिन कोशिश है कि निर्धारित समय सीमा से दो-तीन महीने पहले प्रोजेक्ट को पूरा कर लें।
रैपिड ट्रेन : पिलर तैयार करने का काम अगले माह से होगा शुरू
सराय काले खां से मेरठ तक जाने वाली 82 किमी. की रैपिड ट्रेन को लेकर रूट निर्माण किया जाना है। इसको लेकर दुहाई तक मेरठ रोड के चौड़ीकरण का काम पूरा हो चुका है। अब बस पिलर तैयार करने का काम अगले महीने से शुरू होना है। एनसीआरटीसी के अधिकारी चाहते हैं कि हापुड़ तक छह लेन नेशनल हाईवे तैयार होने के बाद पिलर का काम शुरू किया जाए, जिससे की मेरठ जाने वाले ट्रैफिक हापुड़ होते हुए निकल सके।