{"_id":"5ceae92cbdec2206fc1273c5","slug":"15588990384-ghaziabad-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फुटपाथ पर जून से शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फुटपाथ पर जून से शुरू होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट फुटपाथ पर जून से शुरू होगा काम
गाजियाबाद। पैदल चलने वाले आम लोगों के साथ दिव्यांगों के लिए स्मार्ट वॉक-वे फुटपाथ के निर्माण की योजना पर काम शुरू हो गया है। प्राधिकरण के नियोजन अनुभाग की ओर से स्मार्ट फुटपाथ के निर्माण का खाका खींच लिया है। पहले चरण में इंदिरापुरम में शिप्रा मॉल वाली सड़क के साथ आसपास के विभिन्न सोसाइटियों को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर इस फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। यह काम जून के मध्य तक शुरू होने की संभावना है।
स्मार्ट वॉक-वे फुटपाथ होने से लोग भारी ट्रैफिक में भी चहलकदमी कर सकेंगे। जीडीए की ओर से बंगलुरू विकास प्राधिकरण और पुणे विकास प्राधिकरण के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की स्टडी की है। पुणे व बंगलुरू महानगर में भारी ट्रैफिक होने के बावजूद अधिकांश लोग स्मार्ट वॉक-वे फुटपाथ का इस्तेमाल करते हैं। पैदल चलने वाले लोगों केसाथ साइकिल चालक भी इन वॉक-वे का सड़क पर भारी ट्रेफिक होने पर इस्तेमाल करते हैं। दोनों महानगरों में अधिकांश वॉक-वे को नालों के ऊपर तैयार किया गया है। इस फुटपाथ में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ दिव्यांगों का ध्यान रखा गया है। दिव्यांगों की सुविधा के अनुसार वॉक-वे फुटपाथ की ऊंचाई को नीचे रखा गया है। साथ ही उनकी सुविधा के लिए जगह-जगह वॉक-वे के किनारे बेंच लगाई गई है। प्राधिकरण अधिकारियों के बंगलुरू व पुणे प्राधिकरण के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की स्टडी के बाद स्मार्ट फुटपाथ बनाने का निर्णय लिया है। 27 मई को चुनाव आचार संहिता हटने के बाद प्रस्ताव में तेजी आएगी। जीडीए सीएटीपी इश्तियाक अहमद ने बताया कि पैदल चलने वाले लोगों व दिव्यांगों की सुविधा के लिए स्मार्ट वॉक-वे फुटपाथ के प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू होगा।