फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बोर्ड के प्रस्ताव को दरकिनार कर लाइट कंपनी का भुगतान करेगा निगम

बोर्ड के प्रस्ताव को दरकिनार कर लाइट कंपनी का भुगतान करेगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड के प्रस्ताव को दरकिनार कर लाइट कंपनी का भुगतान करेगा निगम
बोर्ड के प्रस्ताव को दरकिनार कर लाइट कंपनी का भुगतान करेगा निगम
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम ने बोर्ड के प्रस्ताव को दरकिनार कर एलईडी बदलने वाली कंपनी के भुगतान की सिफारिश कर दी। इसी कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव निगम की अगस्त 2018 में हुई बोर्ड बैठक में पास किया गया था। मिनिट्स में अभी भी यह प्रस्ताव दर्ज है। बावजूद इसके नगर निगम अधिकारियों ने शासन के दबाव के चलते फर्म को ब्लैक लिस्ट करना तो दूर उसके भुगतान की सिफारिश भी कर दी है। व्हाइट प्लाकार्ट नाम की कंपनी को शहर की 50250 सोडियम लाइटें बदलकर एलईडी लगाने का कांट्रेक्ट किया गया था। इन लाइटों की सात साल तक मेंटेनेंस भी इसी कंपनी को करनी थी। बावजूद इसके न तो कंपनी ने सभी लाइटें बदलीं और न ही खराब लाइटों की मेंटेनेंस कराई। नगर निगम ने अपने स्तर पर भी लाइटों के मेंटनेंस का काम बंद कर दिया। वार्डों में अंधेरा छाया तो बोर्ड बैठक में पार्षदों ने हंगामा किया। इसके बाद पार्षदों ने ध्वनिमत से व्हाइट प्लाकार्ट कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव पास किया था। रइसपुर के पार्षद मनोज चौधरी का कहना है कि निगम अधिकारियों की ओर से कंपनी को गुपचुप क्लीन चिट देने के इस मामले को आगामी कार्यकारिणी समिति की बैठक में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed