फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अगले दो दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

अगले दो दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
अगले दो दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
अगले दो दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
विज्ञापन

बुलंदशहर। आसमान से बरस रही आग ने सभी को बेहाल कर दिया है। लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों में सिमट गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है।

रविवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री पर पहुंचा तो लोग बेहाल हो गए। इसका असर मवेशियों और पक्षियों पर भी दिखाई दिया। गर्मी से बचने के लिए लोग पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। सुबह से ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी जो दोपहर होते ही भीषण हो गई। इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कें सुनसान हो गईं। गर्मी के कारण सड़कों पर वाहनों का आवागमन बहुत कम रहा। वाहनों में गर्मी के चलते बच्चे और बड़े बिलबिला गए। वहीं, बाजार में भी सन्नाटा रहा। शाम के समय गर्मी कम होने पर थोड़ी राहत महसूस हुई। इसके बाद बाजार में कुछ चहल-पहल जरूर हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 44 और न्यूनतम 27 डिग्री होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी इस भीषण गर्मी से निजात मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आंकड़े बन रहे हैं। दो-तीन दिन में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed