{"_id":"5ce58f7dbdec2207167eddf8","slug":"15585484013-ghaziabad-news190","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की हत्या की कोशिश
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ उसके ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी ससुरालवालों के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस निवासी विष्णु पुत्र लख्मी सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी भारती की शादी औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरारी निवासी युवक राजू पुत्र वीरपाल सिंह के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालवाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह शादी के बाद से ही लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी विवाहिता का उत्पीड़न करते थे। जिसके चलते बीते दिनों पीड़िता अपने मायके में आकर रहने लगी थी। आरोप है कि गत 16 मई को आरोपी पति राजू, ससुर वीरपाल व सास जगरोशनी पीड़िता के मायके पहुंचे थे। आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर उसकी हत्या की कोशिश की। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गए। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो