फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नजीम को लेकर परिजन एनआईए कार्यालय दिल्ली गए

नजीम को लेकर परिजन एनआईए कार्यालय दिल्ली गए, ISIS के नए मॉड्यूल में शामिल होने का शक

Fri, 18 Jan 2019 11:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 18 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
नजीम को लेकर परिजन एनआईए कार्यालय दिल्ली गए

देवबंद में पढ़ने वाले नाजिम के घर लौटते ही परिजन उसे अपने साथ लेकर दिल्ली के एनआईए कार्यालय रवाना हो गए। सीरिया समेत खाड़ी के कई देशों में तबाही मचा रहे आतंकी संगठन आईएसआईएस के संपर्क में आए कुछ भ्रमित नवयुवकों ने समांतर ढंग में हरकत उल हर्ब ए इस्लाम के नाम से एक संगठन बनाया हुआ है।

विज्ञापन


उसका 26 दिसंबर को नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआई) ने भंडाफोड़ करते हुए गढ़ क्षेत्र के गांव वैट के मुफ्ती साकिब समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार रात को जनपद मेरठ के थाना मुंडाली के गांव जिसौरा से पकड़े गए युवक से मिली जानकारी के आधार पर एनआईए टीम ने बृहस्पतिवार तड़के गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी से अफसार, आरिफ कमाल और बदरखा से संजीद को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


कोतवाली में कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद तीनों लोगों को किसी कार्रवाई के बिना सशर्त उनके गांवों के प्रधानों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया था। हालांकि मोबाइल समेत एनआईए टीम एक लैपटॉप को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे तीनों लोगों समेत उनके परिजन सहमे हुए हैं। वहीं एनआईए टीम देवबंद में पढ़ने वाले नाजिम के वापस लौटते ही उसे उनके समक्ष पेश करने का निर्देश भी दे गई थी। इस कारण बृहस्पतिवार रात को देवबंद से लौटकर घर पहुंचे नाजिम को शुक्रवार सुबह ही परिजन अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गए, जहां उसे एनआईए के समक्ष पेश किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed