{"_id":"5b546f6f4f1c1b47748b64c1","slug":"151532260207-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से लोग परेशान-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से लोग परेशान-Ghaziabad city
Updated Sun, 22 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से मचा हाहाकार, 10 घंटे तक हुई कटौती
गाजियाबाद। बारिश के कारण भले ही तापमान में कमी आई हो, लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश के कारण जिले में कई जगह 10 घंटे तक की कटौती लोगों को झेलने पड़ी। वहीं, शनिवार को भी दिन में करीब पांच घंटे तक की अलग-अलग कॉलोनियों में कटौती हुई। इससे लोगों को बिजली और पानी कटौती का सामना करना पड़ा। शहर में 24 घंटे की बिजली देने का दावा करने वाले विभाग की बारिश के दौरान पोल खोल रही है।
नवयुग मार्केट, मालीवाड़ा, राकेश मार्ग, नेहरू नगर, संजय नगर, आरडीसी, प्रताप विहार, विजय नगर, तुराब नगर, घंटाघर, पटेल नगर समेत कई कॉलोनियों में बिजली कटौती हुई। करीब 10 घंटे तक कटौती हुई। इस दौरान लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान 132 केवी में खराबी आ गई। इसके साथ ही ट्रांसमिशन से लाइन में खराबी होने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। बारिश बंद होने के बाद कारपोरेशन की टीम ने पेट्रोलिंग कर लाइनों को दुरुस्त करने का काम किया, लेकिन इसके बाद भी 20 से ज्यादा कालोनी में सप्लाई देरी से मिल सकी। चीफ इंजीनियर एके चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण कई कॉलोनियों में फाल्ट होने की सूचना विभाग के पास आई। पानी में करंट न फैल जाए। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित करनी पड़ी, जिसे बाद में चालू कर दिया गया।
बारिश ने मौसम किया सुहाना, मस्ती में झूमे युवा
तापमान गिरने से गर्मी हुई कम, अगले दो दिनों तक बारिश की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। बारिश ने वीकेंड को और भी खुशनुमा बना दिया है। शनिवार को सुबह से ही काले बादलों ने आसमान को ढक रखा था। दोपहर होते-होते कहीं तेज तो कहीं पर रिमझिम फुहारों के बीच बारिश ने लोगों को भिगोना शुरू कर दिया। छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौटते बच्चों ने बारिश का मजा लेते हुए मस्ती की। बीते कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली। मौसम वेबसाइट के मुताबिक आने वाले दिनों में भी रूक-रूक कर बारिश होगी। इससे न केवल तापमान में कमी आएगी बल्कि लोगों को भी गर्मी से राहत मिलेगी। वेबसाइट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। रविवार को भी इतना ही तापमान रहने की संभावना है। रविवार को छुट्टी के दिन भी बारिश होने की संभावना है।