फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हर स्तर से पड़ेगा आशियान खरीदने का बोझ

हर स्तर से पड़ेगा आशियान खरीदने का बोझ

Sun, 22 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
हर स्तर से पड़ेगा आशियान खरीदने का बोझ
पार्क फेसिंग और कोने का मकान होगा सबसे महंगा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सर्किल रेट में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव जनता की जेब पर भारी पड़ने वाला है। प्रशासन कई स्तर पर स्टांप ड्यूटी में भारी वृद्धि करने जा रहा है। निर्माण की दरों में 16 से लेकर 27 फीसदी तक वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे जिले में मकान खरीदना महंगा हो जाएगा। उधर, दुकान व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान की दर में भी प्रति वर्ग मीटर दो हजार रुपये का इजाफा किया जा रहा है। यह 12 हजार से बढ़ाकर सीधे 14 हजार किए जाने की तैयारी है।
आंशिक संशोधन की बात कह कर कई फार्मूले निकाले गए हैं, जिनके जरिए आवासीय से लेकर कामर्शियल संपत्ति खरीदने पर अधिक स्टांप ड्यूटी वसूलने की योजना है। उदाहरण के तौर पर आवासीय संपत्ति खरीदने के लिए दो स्तर पर सर्किल रेट में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। किसी भी कॉलोनी में रोड व पार्क फेसिंग भूखंड व भवन के खरीदने पर 7.5 फीसदी अतिरिक्त चार्ज लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर 10 फीसदी किया जाना है। इसके साथ ही कोई ऐसा भूखंड जो कार्नर साइड है यानी जिसके दोनों तरफ सड़क है तो उसे स्टांप ड्यूटी 50 फीसदी लगाने का प्रस्ताव है जो अभी तक 15 फीसदी थी। इससे साफ है कि जीडीए, आवास विकास व निजी बिल्डरों द्वारा विकसित की गई व की जा रही कॉलोनियों के कार्नर साइड व पार्क फेसिंग भूखंडों व भवनों को खरीदने पर करीब पांच से छह फीसदी अधिक स्टांप ड्यूटी देनी होगी। उधर, प्रशासन ने निर्माण की दरों में इजाफे का प्रस्ताव रखा है, जिससे बने बनाए भवन न अन्य संपत्ति को खरीदने भी महंगा हो जाएगा। क्योंकि उसमें करीब 27 फीसदी तक के इजाफे का प्रस्ताव है। अगर किसी एक मंजिला भवन का आरसीसी में निर्माण किया गया है तो उसे खरीदने पर 16 फीसदी अधिक स्टांप ड्यूटी लेने का प्रस्ताव है, क्योंकि निर्माण की दर 12 हजार से बढ़ाकर 14 हजार किए जाने की तैयारी है। इसी तरह से अन्य निर्माण दरों में भी इजाफा करने का प्रस्ताव रखा गया है। यहां तक की अगर कहीं पर कच्चा, छप्पर या खपरैल का निर्माण हुआ है तो उसकी दर भी 5500 से बढ़ाकर सात हजार रखने का सुझाव है, जो बीते वर्र्ष से करीब 27 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन

----------------

बनी प्रॉपर्टी खरीदना होगा ऐसे महंगा
निर्माण श्रेणी प्रथम श्रेणी (मौजूदा) प्रथम श्रेणी (प्रस्तावित) द्वितीय श्रेणी (मौजूदा) द्वितीय श्रेणी (प्रस्तावित)
आरसीसी 12 हजार 14 हजार 11 हजार 13 हजार
आरबीसी 11 हजार 13 हजार 10 हजार 12 हजार
कडी व गार्डर 9 हजार 11 हजार 9 हजार 11 हजार
टिनशेड, फाइबर शेड 7 हजार 9 हजार 7 हजार 9 हजार
कच्चा, छप्पर, खपरैल 5500 7 हजार 5500 7 हजार
--------------------

प्रस्तावित सर्किल रेट में कुछ यह भी प्रस्ताव
- मालीवाड़ा चौक से डासना गेट तक नया सेगमेंट प्रस्तावित
- मेरठ चौराहा के नजदीक रेजीडेंसी व आईएफसीआई प्रोजेक्ट की दरों को सूची में शामिल करने का प्रस्ताव
- साहिबाबाद स्थित पसौंडा गांव के आसपास की कॉलोनियों का सर्किल रेट गांव के समान 16 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हों।
- मंडोला की सपना व आसरा (प्रथम व द्वितीय) का सर्किल रेट 22600 से बढ़ाकर 23 हजार।
- सिद्धार्थ विहार, बृह्मपुत्र एंक्लेव में 37300 से बढ़ाकर 37700 प्रति वर्ग मीटर।

खरोटी खुर्द के सामान होगा कॉलोनियों का रेट
लोनी तहसील के गांव खरोटी खुर्द से सटी प्रीत विहार, प्रकाश विहार, गीतांजलि, प्रशांत विहार व एंक्लेव के सर्किल रेट का सामान करने का प्रस्ताव है। गांव की ऐसी भूमि जिस पर कृषि नहीं की जा रही है। उसका सर्किल रेट अब 11 हजार, 11600 और 12100 रुपये प्रति वर्ग मीटर किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असालतनगर में भारी वृद्धि
मोदीनगर से तहसील के असालतनगर गांव की शिवम विहार कॉलोनी से लगी जमीन का सर्किल रेट 6600 से बढ़ाकर 9 हजार किए जाने का प्रस्ताव है। प्रशासन इस पूर्र्व में हुई विसंगतियों में त्रुटि का नाम देकर इजाफा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed