फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घूस लेते रंगेहाथ दबोचा मनोरंजन कर अधिकारी

घूस लेते रंगेहाथ दबोचा मनोरंजन कर अधिकारी

Fri, 27 Apr 2018 05:32 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते रंगेहाथ दबोचा मनोरंजन कर अधिकारी
घूस लेते रंगेहाथ दबोचा मनोरंजन कर अधिकारी
विज्ञापन


गाजियाबाद। केबल ऑपरेटर से 50 हजार की घूस लेते मनोरंजन कर अधिकारी को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। कलक्ट्रेट के बाहर मल्टीलेवल पार्किंग के पास से उसे गिरफ्तार किया गया।

मनोरंजन कर अधिकारी राम अवध वर्मा गाजियाबाद में तैनात है। बीते दिनों ही उसका प्रमोशन हुआ था। हालांकि फिलहाल वह लोनी क्षेत्र में इंस्पेक्टर का ही काम कर रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जेके तोमर ने बताया कि लोनी में शमा केबल टीवी नेटवर्क के नाम से फर्म चलाने वाले केबल ऑपरेटर नजाकत खान ने बुधवार को उनके मेरठ स्थित कार्यालय में शिकायत की थी। बताया था कि राम अवध वर्मा उन पर टैक्स का 12 लाख रुपया बकाया दिखा रहा है। इस रकम को कम करने के लिए उसने दो लाख रुपये घूस मांगी और न देने पर टैक्स बिल बढ़ा-चढ़ाकर बनाने की धमकी दी थी। इसमें से 50 हजार रुपये बृहस्पतिवार को देने की बात तय हुई है। बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर जेके तोमर, उदयवीर सिंह, केके शर्मा, रणवीर सिंह ने छापामारी कर राम अवध वर्मा को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। घूस की रकम भी बरामद कर ली। आरोपी को कविनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को राम अवध को मेरठ स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed