{"_id":"5a1c70b04f1c1b59678be92f","slug":"151511813296-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आविप प्रापर्टी की ऑनलाइन नीलामी कर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आविप प्रापर्टी की ऑनलाइन नीलामी कर रहा
Updated Tue, 28 Nov 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामर्शियल व रेजिडेंशियल प्रापर्टी नीलाम करेगा आविप
सबहेड
सिद्धार्र्थ विहार और वसुंधरा में बेची जा रही प्रापर्टी, कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की ओर से कामर्शियल व रेजिडेंशियल प्रापर्टी की नीलामी की जा रही है। सिद्धार्थ विहार व वसुंधरा में इन संपत्तियों को खरीदने के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आविप की ओर से सभी संपत्तियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। लोग आविप की वेबसाइट पर जाकर संबंधित संपत्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर आवेदन भी कर सकते हैं। इसमें दस लाख से लेकर 15 करोड़ तक की प्रापर्टी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट पर प्रापर्टी के क्षेत्रफल व नक्शे को भी अपलोड कर दिया गया है। इनमें कई संपत्तियों ऑक्शन में भी रखी गई हैं। इनकी बोली लगाकर नीलामी की जाएगी। इन संपत्तियों के साथ वेबसाइट पर मंडोला के फ्लैटों के भी ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। इसमें करीब चार हजार फ्लैट शामिल हैं। इन फ्लैटों को खरीदने के लिए भी लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंडोला में फ्लैटों के नहीं बिकने के चलते अब आविप की ओर से इनकी भी ऑनलाइन बिक्री शुरू की गई है।