{"_id":"6629a684a14f67e77f039586","slug":"15-thousand-workers-will-conduct-voting-in-29-zones-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-361573-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 29 जोनल में 15 हजार कर्मी कराएंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 29 जोनल में 15 हजार कर्मी कराएंगे मतदान
विज्ञापन
गाजियाबाद। चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पुलिस प्रशासन की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को मतदान पार्टियां रवाना होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रवानगी स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो दूसरी तरफ कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था की ब्रीफिंग की। वहीं, 29 जोनों में 15 हजार कर्मी मतदान कराएंगे।
26 अप्रैल को जिले के 833 मतदान केंद्र के 3,092 मतदेय स्थलों पर सुबह सात बजे से मतदान कराया जाएगा। इनमें सबसे अधिक मतदेय स्थल साहिबाबाद में 1,127 बनाए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए पहली बार सोसायटियों में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार शहरी क्षेत्र में अधिक मतदान केंद्र हैं। शहरी क्षेत्र में 708 और ग्रामीण क्षेत्र में 125 मतदान केंद्र हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में 2,762 मतदेय स्थल और ग्रामीण में 330 मतदेय स्थल हैं। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जितनी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की आवश्यकता थी उससे अधिक मशीनें रखी गई हैं। मतदान के दिन सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक मॉक पोलिंग होगी। इस दौरान अगर कोई ईवीएम मशीन काम नहीं कर रही होगी तो तत्काल दूसरी मुहैया कराई जाएगी। सभी तहसीलों पर अतिरिक्त ईवीएम रखी गई है।
इनसेट:
शांतिपूर्ण मतदान के लिए 29 जोनल अधिकारी और 192 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 3,092 पोलिंग बूथ पर 270 सुपरवाइजर भी तैनात रहेंगे। सबसे अधिक 57 सेक्टर मजिस्ट्रेट साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। इसके बाद लोनी में 41, मुरादनगर में 35, गाजियाबाद में 22 और धौलाना में 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
इनसेट:
29 जोन और 192 सेक्टर में बांटा जिला
प्रशासन ने सभी 833 पोलिंग स्टेशन और 3092 पोलिंग बूथों को 29 जोन और 192 सेक्टर में बांटा है। जिसमें लोनी में 3 जोन में 41 सेक्टर, मुरादनगर में 7 जोन में 35 सेक्टर, साहिबाबाद में 7 जोन में 57 सेक्टर, गाजियाबाद में 4 जोन में 22 सेक्टर और धौलाना में 8 जोन में 37 सेक्टर बांटे गए हैं।
इनसेट:
बृहस्पतिवार को मतदान पार्टियां दिल्ली पब्लिक स्कूल साहिबाबाद टीला शाहबाजपुर लोनी, रामलीला मैदान कविनगर और केंद्रीय विद्यालय परिसर कमला नेहरूनगर से रवाना होंगी।
इनसेट-
लोनी 146 केंद्र 530 मतदेय स्थल
मुरादनगर 153 केंद्र 515 मतदेय स्थल
साहिबाबाद 263 केंद्र 1127 मतदेय स्थल
गाजियाबाद 119 केंद्र 506 मतदेय स्थल
धौलाना 152 केंद्र 414 मतदेय स्थल