{"_id":"6584998af05a07f258040fc9","slug":"15-fined-rs-200-each-still-no-improvement-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-268653-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 15 पर लगा 200-200 का जुर्माना फिर भी नहीं हुआ सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 15 पर लगा 200-200 का जुर्माना फिर भी नहीं हुआ सुधार
विज्ञापन
गाजियाबाद। शासन के आदेश का पालन न करने पर एमएमजी अस्पताल में 15 चिकित्सकों और स्टाफ पर 200 का जुर्माना लगाया गया है लेकिन उसके बावजूद अस्पतालों में ड्रेस कोड का पालन नहीं हो रहा है। संयुक्त जिला अस्पताल में भी अधिकतर को नोटिस जारी किया गया है।
शासन ने 10 दिन पहले अस्पतालों के लिए गाइडलाइन जारी की थी जिसमें चिकित्सकों सहित पैरामेडिकल स्टाफ को ड्रेस कोड में अस्पताल में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा अस्पताल में निजी एंबुलेंस न आने देने समय पर चिकित्सकों की उपस्थिति सहित अन्य कई निर्देश दिए गए थे। सरकारी अस्पतालों में निजी एंबुलेंस पर कुछ हद तक रोग लग गई है लेकिन अस्पताल प्रबंधन ड्रेस कोड लागू नहीं कर पा रहा है। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। ड्रेस कोड लागू कराने के लिए सख्ती भी की गई। 15 स्टाफ पर 200 का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि संविदाकर्मी और ठेके वाले कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ड्रेस मुहैया कराए। अधिकतर कर्मचारी संविदा और ठेके वाले हैं इसलिए रफ्तार धीमी है। इसके लिए सभी को सकुर्लर जारी किया गया था। ड्रेस कोड में ना आने वालों को नोटिस भी जारी किया गया है।