फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   15 councilors ticket cut in municipal corporation, new faces got chance

Ghaziabad News: नगर निगम में 15 पार्षदों का टिकट कटा, नए चेहरों को मिला मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
15 councilors ticket cut in municipal corporation, new faces got chance
गाजियाबाद। भाजपा संगठन ने लंबे मंथन के बाद रविवार को पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें 15 से ज्यादा निवर्तमान पार्षदों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। भाजपा ने इस बार कई वरिष्ठ पार्षदों के टिकट काट कर उनके नगर निगम सदन में जाने का रास्ता रोक दिया है। इसकी वजह से कई निवर्तमान पार्षदों में रोष है। हालांकि कई निवर्तमान पार्षदों ने टिकट कटते-कटते बचा लिया। दो दिन पहले टिकट कटने की सूचना पर उन्होंने पार्टी में अपने आकाओं के पास पहुंच सिफारिश लगवाई। इसके बाद इन पार्षदों के टिकट बच गए।
विज्ञापन

गाजियाबाद में कोर कमेटी की बैठक के बाद भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची दो दिन पहले ही तैयार हो गई थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया की ओर से प्रदेश नेतृत्व के पास लिस्ट भेज दी गई थी। प्रदेश संगठन से मंजूरी मिलने के बावजूद लिस्ट को रविवार तक रोके रखा गया। रविवार शाम लिस्ट जारी की गई तो इसमें से कई ऐसे पार्षदों के नाम नहीं थे, जिन्हें पार्टी लगातार कई बार से टिकट देकर नगर निगम के सदन में भेज रही थी और वह सदन में पार्टी को संकट से उबारते भी थे।
विज्ञापन

कविनगर वार्ड-91 से सीनियर पार्षद हिमांशु मित्तल का टिकट काटकर पार्टी ने इस बार दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा के पौत्र को शिवम शर्मा को टिकट दिया है। पांच बार से हर बार जीतकर नगर निगम पार्षद चुने गए राजेंद्र त्यागी का टिकट भी पार्टी ने काट दिया है। उनकी जगह पर पूर्व पार्षद प्रवीन कुमार सिंह को टिकट दिया गया है। राजेंद्र त्यागी ने टिकट के आवेदन के शुरूआती दौर में पार्षद का चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी, हालांकि बाद में उन्होंने आवेदन कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा वार्ड-17 के पार्षद देवेंद्र भारती का टिकट काटकर जयकिशन पाल को टिकट दिया गया है। वार्ड-19 की पार्षद रहीं साक्षी नारंग का भी टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पर मनोनीत पार्षद रहे प्रदीप चौहान की पत्नी उर्मिला चौहान को टिकट दिया गया है। साक्षी नारंग ने इस बार मेयर टिकट के लिए भी दावेदारी की थी। भाजपा ने वार्ड-33 से रेखा जैन का टिकट काटकर शरद शर्मा को दिया है। वार्ड-39 के निवर्तमान पार्षद हिमांशु लव का भी टिकट का दिया गया है। उनकी जगह पर व्यापारी नेता उदित मोहन को टिकट दिया गया है। हिमांशु लव प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के करीबी हैं।

उनके अलावा वार्ड-57 से कपिल त्यागी, वार्ड-85 से विनोद शर्मा, वार्ड-86 से आनंद गुप्ता, वार्ड-94 से एसके माहेश्वरी का टिकट भी कट गया है। वार्ड-72 के निवर्तमान पार्षद मनोज गोयल इस बार सीट महिला के लिए आरक्षित हो जाने पर अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी दावेदारी भी खारिज कर पूर्व पार्षद की पत्नी को टिकट दे दिया है। वहीं वार्ड-40 के पार्षद हिमांशु चौधरी ने इस बाद दल बदलकर भाजपा से टिकट पाने में सफलता पाई। भाजपा ने उन्हें टिकट देकर उसी वार्ड से चुनाव लड़ने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed