{"_id":"5936fc3a4f1c1b683e8b4599","slug":"14967757538-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज हजारों लीटर पीने योग्य पानी हो रहा है बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज हजारों लीटर पीने योग्य पानी हो रहा है बर्बाद
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हजारों लीटर पीने योग्य पानी रोज हो रहा है बर्बाद
रेलवे रोड फाटक के पास फूटी पाइप लाइन चार दिन बाद भी ठीक नहीं हुई है। ऐसे में रोज हजारों लीटर पीने योग्य पानी बर्बाद होकर गंदे नाले में बह रहा है।
चार दिन पूर्व रेलवे रोड फाटक के पास पाइप लाइन फूट गई थी, जो अभी तक ठीक नहीं हुई है। फूटी पाइप लाइन ठीक कराने की आसपास के दुकानदार मांग उठा चुके हैं, लेकिन पालिका के अधिकारियों ने पाइप लाइन ठीक नहीं करवाई।
दुकानदार नेपाल सिंह, चौधरी जगत पाल ने बताया कि फूटी पाइप लाइन ठीक होनी चाहिए ताकि पीने योग्य पानी बर्बाद न हो। पालिका के जलकल लिपिक जयशिव ने बताया कि जल्द मामले की जानकारी कर फूटी पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन