फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   महिला कर्मचारी को कार में बैठाकर बोला बाबू मैं हूं ना-Ghaziabad city

महिला कर्मचारी को कार में बैठाकर बोला बाबू मैं हूं ना-Ghaziabad city

Wed, 07 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिला कर्मचारी को कार में बैठाकर बोला बाबू मैं हूं ना-Ghaziabad city

विज्ञापन
महिला कर्मचारी को कार में बैठाकर बोला बाबू ‘मैं हूं ना’

नगर निगम की एक महिला कर्मचारी ने स्वास्थ्य विभाग के बड़े बाबू पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। महिलाकर्मी का आरोप है कि वरिष्ठ लिपिक विभागीय फाइलें सीनियर अफसर के आवास पर ले जाने के बहाने उसे कार में बैठाकर ले गया और रास्ते में उससे अश्लील बातें करने लगा।

बाद में रोते हुए महिला नगरायुक्त कार्यालय में पहुंची और शिकायत की। महिला की शिकायत पर नगरायुक्त ने आरोपी बाबू को निलंबित कर जांच मोहन नगर जोन के प्रभारी को सौंप दी है।
विज्ञापन


मामला शनिवार सुबह का है। महिला का कहना है कि बड़े बाबू ने उन्हें फाइलें देकर पांचवीं मंजिल पर अपर नगरायुक्त कार्यालय में पहुंचाने को कहा। वहां अपर नगरायुक्त डीके सिन्हा के न मिलने पर फाइलें अपनी कार में रखवाने को कहा। महिला ने फाइलें बाबू की कार में रख दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह अपर नगरायुक्त के आवास पर फाइलें ले जाने लगा और उसको भी कार में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में बड़े बाबू ने उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं और कहा कि ‘जहां मैं बुलाऊं वहां आ जाना, मैं तुम्हारी नौकरी ठेके से स्थायी करा दूंगा।

’ महिला ने इसका विरोध किया तो बाबू ने कहा कि ‘तुम चिंता मत करो... मैं हूं ना।’ बाबू ने महिला को किसी से यह बताने से भी मना किया कि वह उसके साथ कार में गई थी। महिला ने नगर निगम मुख्यालय लौटकर यह घटना अपनी सहयोगी कर्मचारियों को बताई तो हंगामा खड़ा हो गया।

कर्मचारी नेताओं ने विरोध किया और अपर नगरायुक्त डीके सिन्हा को शिकायत दी। अपर नगरायुक्त ने मामला नगरायुक्त के संज्ञान में ला दिया। वहीं, महिला भी रोते हुए नगरायुक्त के कमरे में पहुंची और कार्रवाई की मांग की।


उधर, आरोपी बाबू का कहना है कि उसके खिलाफ कुछ लोग साजिश कर रहे हैं और महिला कर्मचारी को मोहरा बना रहे हैं। बाबू का कहना है कि उसने महिला से अश्लील बातें नहीं की हैं। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed