{"_id":"5936fb744f1c1bc42f8b45ac","slug":"1496775555717-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेशनगर से अमीपुर नंगौला होते हुए दादरी तक 17 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेशनगर से अमीपुर नंगौला होते हुए दादरी तक 17 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘धौलाना के चहुंमुखी विकास के लिए हूं प्रतिबद्ध ’
क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने सोमवार को दिनेशनगर से अमीपुर नंगौला, सरावा होते हुए दादरी दस्तोई तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। साथ ही गांव कांवी, नयागांव फगौता संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह धौलाना के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जनरल वीके सिंह प्रतिनिधि अजीत तोमर के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
इसके बाद वह आदर्श गांव ककराना पहुंचे। यहां उन्होंने कृषि गोष्ठी को संबोधित किया। वीके सिंह ने कहा कि धौलाना के चहुंमुखी विकास के लिए वह सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
कन्या महाविद्यालय, नवोदय विद्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान समेत अन्य योजना के माध्यम से विकास की राह पर धौलाना अग्रसर है। कार्यक्रम के दौरान तहसील क्षेत्र में घटित बिजली की चिंगारी व अज्ञात कारणों से अपनी फसल ,मकान व पशुओं की जान-माल की हानि से जुडे़ मामलों में पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
ककराना में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के सहयोग से 51 कृषकों को एक लाख सैंतीस हजार चार सौ छब्बीस रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जा रही है।
भाजपा नेता नितांत सिसौदिया ने पिछले दिनों किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मिन्टू चौहान के साथ पीड़ित किसानों की आवाज उठाते उन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराने का मुद्दा उठाया था।
इस दौरान पूर्व विधायक नरेंद्र सिसौदिया, सांसद प्रतिनिधि अजीत तोमर, राकेश चौधरी, विनय अग्रवाल, मुनेंद्र सिसौदिया, ललित गर्ग मोदी, ममता तोमर, प्रदीप सिसौदिया, रविंद्र चौधरी, प्रवीन गोयल, अनिल छोकर, कांति प्रसाद, विपिन हांडा, प्रदीप राणा और प्रदीप नागर शामिल रहे।