{"_id":"6984f935694ed368820dc6aa","slug":"149-crore-duped-in-six-days-by-making-investments-in-forex-trading-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-817380-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराकर छह दिनों में 1.49 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराकर छह दिनों में 1.49 करोड़ ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक देश की मुद्रा को दूसरे देश की मुद्रा से बदलना और ट्रेडर मुद्रा की कीमतों में उतार-चढ़ाव का लाभ लेने वाले फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराकर साइबर ठगों ने 1.49 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। चिरंजीव विहार में रहने वाले पीड़ित विपुल अहलावत(35) ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि कविनगर थाना क्षेत्र के चिरंजीव विहार स्थित सेक्टर-तीन में रहने वाले विपुल अहलावत के मुताबिक साइबर ठग ने उन्हें विदेशी वित्तीय विशेषज्ञ बताया। कई दिनों तक बातचीत के दौरान कॉलर ने फोरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विपुल अहलावत को एलाइट ट्रेनिंग-बी नामक पोर्टल से जोड़ा गया और उसके बाद एक वेबसाइट पर उनका एकाउंट खोला गया। जहां उन्होंने नौ से 15 अक्तूबर 2025 तक यानि मात्र छह दिनों में 1.49 लाख रुपये निवेश किए। एकाउंट से रुपये निकालने के प्रयास में वह असफल रहे और कॉलर ने अतिरिक्त रुपये निवेश करने का दबाव बनाया। शक होने पर उन्होंने साइबर हैल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। एडीसीपी अपराध ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये होती है फॉरेक्स ट्रेडिंग
फॉरेक्स ट्रेडिंग का मतलब है एक देश की मुद्रा को दूसरे देश की मुद्रा से बदलना या ट्रेड करना। यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अधिक सक्रिय वित्तीय बाजार है, जो सप्ताह में पांच दिन ऑनलाइन चलता है। ट्रेडर मुद्रा की कीमतों में उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर, एक करेंसी बेचकर और दूसरी खरीदकर मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं।