{"_id":"5b5387964f1c1b6f548b5e4b","slug":"141532200854-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमदपुर और मतनौरा वाले आमने-सामने आए, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमदपुर और मतनौरा वाले आमने-सामने आए, तनाव
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदपुर और मतनौरा वाले
आमने सामने आए, तनाव
हापुड़। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट से गांवों में बवाल होने लगा है। शनिवार को महमदपुर के लोगों ने मतनौरा को आ रही हाईटेंशन लाइन पर लोहे की जंजीर डालकर पूरे इलाके की बत्ती गुल कर दी। इससे खफा मतनौर वालों के लोग मौके पर पहुंचे गए। दोनों गांवों के लोगों में तीखी नोकझोंक और मारपीट की नौबत आ गए। सूचना पर मिलते ही आननफान में पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को अलग-अलग लाइन से आपूर्ति देने का आश्वासन देकर शात कराया।
मतनौरा और महमदपुर के ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति दत्तियाना बिजलीघर से दी जाती है। दोनों ही गांवों में इन दिनों बिजली संकट बना हुआ है। महमदपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि मतनौरा के ग्रामीण उनके गांव की आपूर्ति काट देते हैं। इसके चलते महमदपुर को बीते दो दिन से बिजली नहीं मिल रही थी। गर्मी और उमस से परेशान होकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मतनौरा को आ रही हाईटेंशन लाइन पर लोहे की जंजीर डाल दी। आरोप है कि जब मतनौरा के ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वह भी बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। दोनों गांवों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। कुछ बुद्धिजीवी लोगों से बवाल होने से बच गया। सूचना मिलते ही बाबूगढ़ पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। इसके बाद बाबूगढ़ थाने में लगे समाधान दिवस में दोनों गांवों के सैकड़ों लोग पहुंच गए। वहां, बिजली निगम की ओर से दोनों गांवों की आपूर्ति अलग अलग लाइन से देने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। मतनौरा गांव के प्रधान लोकेश का कहना है कि उनके गांव में बिजली संकट बना हुआ है। उनके गांव से किसी भी गांव की आपूर्ति को नहीं काटा जाता है। बहरहाल अब समझौता हो गया है। बाबूगढ़ थानाध्यक्ष रविंद्र राठी का कहना है कि बिजली आपूर्ति को लेकर दोनों गांवों में तनाव बना था। ग्रामीणों का समझौता हो गया है। फिलहाल दोनों गांवों में शांति व्यवस्था कायम है।