फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नोएडा की महिलाएं पहुंचीं सीएम से मिलने, बताई समस्या

नोएडा की महिलाएं पहुंचीं सीएम से मिलने, बताई समस्या

Tue, 19 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नोएडा की महिलाएं पहुंचीं सीएम से मिलने, बताई समस्या
नोएडा की महिलाएं पहुंचीं सीएम से मिलने, बताई समस्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से डंपिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर नोएडा सेक्टर 123 की महिलाएं मिलीं। महिलाओं का कहना है कि नोएडा अथॉरिटी सेक्टर 123 में डंपिंग ग्राउंड बना रही है। जबकि पहले सेक्टर 54 में कूड़ा पड़ता था। अगर नई जगह पर डंपिंग ग्राउंड बनता है तो आसपास बनी सोसायटी में हजारों लोगों का रहना दूभर हो जाएगा।
नोएडा के सेक्टर 123 में डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने के खिलाफ रेजिडेंट्स बीते पहली जून से आंदोलन कर रहे हैं। रेजिडेंट स्मिता नेमा ने बताया कि पूर्व में नोएडा अथॉरिटी शहर से निकलने वाले कूड़े को सेक्टर 54 में डालती थी। इस मामले में एनजीटी में याचिका दायर है। केस पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने आदेश दिया है कि अथॉरिटी सेक्टर 123 में डंपिंग ग्राउंड बनाए और वहां पर कूडे़ को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित करने के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बनाएं। रेजिडेंट्स ने मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा है कि नोएडा में ही गांव अस्तौली है। गांव से कुछ दूरी पर एक साइट खाली पड़ी है, जहां पर डंपिंग ग्राउंड और एनर्जी प्लांट बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया। उधर, केंद्रीय मंत्री व नोएडा के सांसद महेश शर्मा का भी यही कहना है कि मामले में अथॉरिटी के अधिकारियों से पहले भी बातचीत हुई है। अब मंगलवार को दोबारा से मीटिंग होगी। बीच का रास्ता निकाला जाएगा। ताकि रेजिडेंट्स को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन


वरिष्ठ पदाधिकारियों के ही वाहन पहुंचे अंदर
आरकेजीआईटी कॉलेज के जिस सेमिनार हॉल में बीजेपी संगठन की बैठक हो रही थी, वहां तक सिर्फ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के वाहन ही पहुंचे। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, पश्चिमी यूपी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के वाहन ही पहुंचे। बाकी सभी केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्रियों व विधायकों का काफिला कॉलेज के गेट पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के पैर छूने की मची होड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे ही सेमिनार हाल के पास पहुंचे वैसे ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के पैर छूने का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया और आगे चले गए।


स्वच्छता पर निगम अधिकारियों को मिली शाबाशी
स्वच्छता सर्वेक्षण मिशन में पहले नंबर पर आने और ओडीएफ फ्री होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम अधिकारियों व मेयर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन अभियान में गाजियाबाद ने नंबर वन आकर अन्य नगर निगमों व नगर निकायों के लिए प्रेरणा बना है। यह अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का ही नतीजा है कि जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। शहर, गांव स्वच्छ बनेंगे तभी देश स्वच्छ बनेगा। प्रधानमंत्री का जो सपना है, वह पूरा होगा। स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री ने नगर निगम के कार्यों खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed