{"_id":"6747735cc1f7b904f6074e44","slug":"14-year-old-girl-becomes-mother-family-refuses-to-adopt-newborn-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-113795-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 14 वर्षीय किशोरी बनी मां, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार, पूरी तरह स्वस्थ है शिशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 14 वर्षीय किशोरी बनी मां, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार, पूरी तरह स्वस्थ है शिशु
Thu, 28 Nov 2024 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, (खोड़ा) गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, (खोड़ा) गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:00 AM IST
सार
परिवार द्वारा अपनाने से इनकार करने के बाद पुलिस ने नवजात को जिला महिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा का कहना है कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटे को जन्म देकर 14 साल की उम्र में मां बनने वाली खोड़ा निवासी किशोरी के परिवार ने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। किशोरी को अस्पताल से सोमवार को छुट्टी मिल गई थी, जबकि बच्चा अस्पताल में ही था।
विज्ञापन
दिल्ली के अस्पताल ने नवजात की भी छुट्टी बुधवार को कर दी। पुलिस ने बच्चा देने के लिए जब किशोरी के परिवार को अस्पताल बुलाया तो परिवार ने बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया। परिवार द्वारा अपनाने से इनकार करने के बाद पुलिस ने नवजात को जिला महिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा का कहना है कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है और उसकी देखभाल के लिए वार्ड आया की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। सीडब्ल्यूसी के अगले आदेशों तक उसे अस्पताल में भर्ती रखकर देखभाल की जाएगी।
विज्ञापन