फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   14-year-old boy was found dead in canal near Badrakha

हादसा है या साजिश: दोस्तों संग रजवाहे में गया था नहाने, अब मिला किशोर का शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 12 Jun 2025 04:01 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 04:01 PM IST
सार

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में एक 14 साल के किशोर का शव रजवाहे में मिला है। बच्चा राधना गांव में ननिहाल में आया हुआ था और मुज्जफरनगर के बेहड़ी गांव का रहने वाला था। 

विज्ञापन
14-year-old boy was found dead in canal near Badrakha
बच्चे नहाते हुए (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरखा गांव के पास से निकल रहे रजवाहे में एक 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई है। मृतक बच्चा मुज्जफरनगर का रहने वाला था।

विज्ञापन

 
मुज्जफरनगर निवासी उमेर उम्र करीब 14 वर्ष कुछ दिन पूर्व अपनी ननिहाल मेरठ के थाना किठौर के राधना गांव में आया था। बुधवार की शाम कुछ बच्चों के साथ वह रजवाहे में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक लापता हो गया। 

उसी समय से ननिहाल के लोग बच्चे को तलाश कर रहे थे। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे गढ़ कोतवाली क्षेत्र के बदरखा गांव के पास रजवाहे में एक बच्चे का शव दिखाई दिया। 
विज्ञापन


इस बीच परिजन भी बच्चे की तलाश करते हुए बदरखा गांव के पास पहुंच गए। वहां पहुंचे स्वजन ने बच्चे की पहचान उमर के रूप में की। परिजन बच्चे के शव को अपने साथ ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed