{"_id":"56fffc234f1c1b6277f001b6","slug":"14-thousand-gas-booking-is-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 हजार गैस बुकिंग कैंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 हजार गैस बुकिंग कैंसल
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
gas
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की 14 हजार रसोई गैस की बुकिंग कैंसल हो गईं। नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने पर कंप्यूटर पर 31 मार्च से पूर्व जो बुकिंग कराई गई, वह डेट बदलने के बाद खत्म हो गई। अब ग्राहकों को दोबारा से गैस बुकिंग करनी होगी। इसके बाद ही उन्हें गैस सिलेंडर मिल पाएगा।
विज्ञापन
ग्राहकों को फोन से बुकिंग कराने पर ही सिलेंडर मिलता है। गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि हर वर्ष अप्रैल में वित्तीय वर्ष बदलने पर ऐसी परेशानी आती है। हर वित्तीय वर्ष के लिए गैस कंपनियां, जो डाटा कंप्यूटर पर अपलोड करती हैं, वित्तीय वर्ष केे बदलने पर कंप्यूटर पूर्व की बुकिंग नहीं लेता।
विज्ञापन
इस कारण रसीद भी जनरेट नहीं हो पाती। बिना रसीद के ग्राहकों को सिलेंडर दिया नहीं जा सकता। मार्च की समाप्ति पर भी ऐसा ही हुआ। 30 व 31 मार्च को विभिन्न एजेंसियों पर करीब 14 हजार बुकिंग कराई गईं थीं।
विज्ञापन
पहली अप्रैल को नया वित्तीय वर्ष शुरू हुआ और डेट भी बदल गई। इस वजह से पूर्व की सभी बुकिंग कैंसल हो गईं। उन्होंने बताया कि गैस कंपनियों को डाटा अपडेट करने में समय लगेगा। इस बीच ग्राहकों को दोबारा बुकिंग करानी पड़ेगी।