फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   14 factories sealed for not installing OCEMS

Ghaziabad News: ओसीईएमएस न लगाने पर 14 फैक्टरियां की सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
14 factories sealed for not installing OCEMS
साहिबाबाद। ऑनलाइन निरंतर उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ओसीईएमएस) नहीं लगाने वाली गाजियाबाद की 14 फैक्टरियों को सील कर दिया गया। रविवार को जिला प्रशासन, ऊर्जा निगम और पीसीबी की संयुक्त टीम ने अभियान चला कर औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से पिछले दिनों ओसीईएमएस न लगाने वाली औद्योगिक इकाइयों की सूची जारी कर इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश जिला प्रशासन को दिए थे। आदेश के बाद अपर जिलाधिकारी विकास कश्यप ने पांच अलग-अलग टीम गठित की, जिसे रविवार को अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्र में भेजा गया। टीम को कई जगह ओसीईएमएस लगे हुए भी मिलेए लेकिन वह चालू स्थिति में नहीं थे। ऐसे में इन फैक्टरियों का विद्युत कनेक्शन काटते हुए इन्हें सील किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि बार-बार औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी किया जा रहा था, बावजूद इसके ओसीईएमएस नहीं लगाया गया। ऐसे में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई की गई। सभी फैक्टरी संचालकों को ओसीईएमएस लगाने और उसे चालू करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
इन फैक्टरियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
अरिहंत टैक्सटाइल
एएल फैब्रिक
प्रकाश इस्पात उद्योग
रघुवंश मेटल क्राफ्ट
आजाद इंजीनियनिंग कंपनी
एसके फाउंड्री एंड इंजीनियरिंग कंपनी
नॉर्दन इंडस्ट्रीज, आदि फैक्टरियों के भी विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed