फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   14 EMU canceled, 150 trains were disrupted

14 ईएमयू कैंसल, 150 से ज्यादा ट्रेनें हुई बाधित

Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
14 EMU canceled, 150 trains were disrupted
train - फोटो : pti

दिल्ली स्टेशन पर पैनल फेल हो जाने से गाजियाबाद में भी ट्रेन संचालन ठप हो गया। दिल्ली से गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और टूंडला रूट पर आने-जाने वाली ट्रेनों के चक्के थम गए। हालांकि बाद में दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर नई दिल्ली के रास्ते चलाया गया।

विज्ञापन


पैनल फेल हो जाने से बुधवार को दिल्ली से गाजियाबाद, खुर्जा, अलीगढ़, टूंडला के बीच चलने वाली 14 ईएमयू रद्द कर दी गई। करीब 150 लंबी दूरी की ट्रेनें भी इससे प्रभावित रहीं। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें कई घंटे तक स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे यह पैनल फेल हुआ तो थोड़ी देर बाद ही इसका असर गाजियाबाद में भी पड़ना शुरू हो गया। ट्रेनों को सिग्नल न मिला तो दिल्ली जाने वाली ट्रेनें साहिबाबाद-गाजियाबाद, चिपियाना में खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें भी थम गई। लोकल ट्रेनें कैंसल हो जाने से अधिकांश दैनिक यात्री भी बुधवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए। शाम करीब 7:15 बजे पैनल ठीक हो सका। इसके करीब एक घंटे बाद दिल्ली-गाजियाबाद रूट सामान्य हो पाया।

ये 14 ईएमयू रहीं रद्द
64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू, 64408 दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू, 64109 दनकौर-शकूरबस्ती, 64052 गाजियाबाद-पलवल, 64055 पलवल-गाजियाबाद, 64423 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64430 नई दिल्ली-गाजियाबाद, 64401 गाजियाबाद-दिल्ली, 64104 दिल्ली-दनकौर, 64112 शकूरबस्ती-दनकौर, 64107 दनकौर-दिल्ली, 64106 दिल्ली-खुर्जा, 64584 दिल्ली-टूंडला और एक अन्य ईएमयू कैंसल रहीं।

इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट
बरेली-भुज एक्सप्रेस, ब्रहमपुत्र मेल, अंबाला पैसेंजर, सत्याग्रह एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति, शालीमार एक्सप्रेस, खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू, बुलंदशहर-निजामुद्दीन पैसेंजर, हाथरस-दिल्ली पैसेंजर, सरयू यमुना एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें नई दिल्ली के रास्ते चलाई गई।

दो ट्रेनें गाजियाबाद में की गई टर्मिनेट
दिल्ली रूट बाधित होने की वजह से सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर को और टूंडला-दिल्ली ईएमयू को गाजियाबाद स्टेशन पर टर्मिनेट कर दिया गया। दोनों ट्रेनें गाजियाबाद से दिल्ली के बीच रद्द कर दी गई। शाम को गाजियाबाद स्टेशन से ही इन ट्रेनों को वापस रवाना किया गया। ऐसे में सहारनपुर, मेरठ, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गाजियाबाद से आगे दिल्ली तक का सफर उन्हें बसों से करना पड़ा।

दूध कारोबारी गुस्साए, लिच्छवी को पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाया
लोकल ट्रेनों के कैंसल होने से खुर्जा, दनकौर, चोला से दिल्ली दूध पहुंचाने वाले कारोबारी परेशान रहे। दिल्ली से वापस वह किसी तरह गाजियाबाद तक पहुंच गए, लेकिन यहां से दादरी, दनकौर, खुर्जा के लिए ट्रेन नहीं मिली। शाम को उन्हें फिर दूध लेकर दिल्ली जाना था।

तीन बजे तक ट्रेन न मिली तो दूध कारोबारियों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने डीटीएम डीके चोपड़ा के कार्यालय में पहुंच गाजियाबाद से लोकल ट्रेन खुर्जा-अलीगढ़ के लिए चलाने की मांग की। उनका गुस्सा देख डीटीएम ने उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद लिच्छवी एक्सप्रेस को खुर्जा से आगे डाबर स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने के निर्देश दिए। डाबर तक इस ट्रेन को हर स्टेशन पर रोककर चलाया गया।

दिल्ली-शामली रूट पर भी ट्रेनें नहीं चलीं, यात्री परेशान
लोनी। पैनल फेल होने से दिल्ली-सहारनपुर रूट की ट्रेनों को रोका गया। इस दौरान सहारनपुर से दिल्ली और दिल्ली से सहारनपुर, हरिद्वार जाने वाली साढ़े सात, साढ़े आठ, साढ़े नौ, 11 बजे और 1:30 बजे वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेंनें प्रभावित हुईं।

इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए लोनी से वाया शाहदरा, साहिबाबाद, आनंद विहार, तिलक ब्रिज से नई दिल्ली गाड़ियों को चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पैनल ठीक होने ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका।

बोले यात्री
पंत अस्पताल में डाक्टरों ने चेकअप के लिए बुलाया था। सुबह साढ़े नौ बजे नोली रेलवे स्टेशन पर आकर ट्रेन रोक दी गई। समय से नहीं पहुंच सका। - नेत्रपाल, रामपुर सहारनपुर
बस के रूट की जानकारी नहीं है। एम्स हॉस्पिटल में चेकअप के लिए जा रहे थे। साढ़े आठ बजे से नोली रेलवे स्टेशन पर बैठे हैं। अब बिना चेकअप वापस लौटना पड़ा। - मो. शफीक, बड़ौत निवासी


साहिबाबाद स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनें
साहिबाबाद। पैनल फेल होने से पुरानी दिल्ली जाने वाली ट्रनों को साहिबाबाद स्टेशन और आउटर पर रोक दिया गया। कई पैसेंजर, ईएमयू और एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी हो गईं। काफी देर तक जब ट्रेन नहीं चलीं तो यात्रियों ने स्टेशन के अधिकारियों से जानकारी ली। फॉल्ट का पता चला तो वह ऑटो और बस पकड़कर दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed