{"_id":"672d2442dfc2bf8cdd0316b9","slug":"1330-lakh-cheated-on-the-pretext-of-befriending-a-woman-and-sending-her-a-gift-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-505394-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला से दोस्ती कर उपहार भेजने का झांसा देकर 13.30 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला से दोस्ती कर उपहार भेजने का झांसा देकर 13.30 लाख ठगे
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली एक महिला को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। शातिर ने दोस्ती करके महिला से शादी करने का झांसा देकर फंसाया और फिर विदेश से उपहार भेजने का झांसा देकर 13.30 लाख रुपये ठग लिए। शातिर ने कुरियर से उपहार में 95000 डॉलर पकड़े जाने का डर दिखाकर जांच के नाम पर ठगी की। ठगी का पता चलने पर महिला ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि अक्तूबर में इंस्टाग्राम पर यूके रहने वाले एक व्यक्ति से उनकी बातचीत हुई। कुछ दिनों तक बात होने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि कुछ दिन बाद युवक ने उनसे शादी करने की बात कही और फिर उसने कहा कि उसका प्रमोशन हुआ है वह खुशी उनके साथ भी बांटना चाहता है। ऐसे में वह उन्हें एक उपहार भेजा रहा है। 28 अक्तूबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उनका यूके से एक पार्सल आया है जिसमें 95 हजार डॉलर हैं। यह कुरियर डिलीवर करने से पहले इसकी जांच की जाएगी। कस्टम की फीस देनी होगी। उन्होंने रुपये देने से मना किया तो शातिर ने जांच में सहयोग नहीं करने पर कार्रवाई होने का डर दिखाया। आरोप है कि शातिरों ने कई बार में अलग-अलग तीन खातों में 13.30 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उन्होंने यूके वाले युवक से संपर्क किया लेकिन बात नहीं हुई। ऐसे में उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है। उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।