{"_id":"67c0aafdb2a68096040bcfb7","slug":"132-patients-treated-in-new-opd-of-mmg-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-582954-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एमएमजी की नई ओपीडी में 132 मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एमएमजी की नई ओपीडी में 132 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के कक्ष संख्या 33 में बृहस्पतिवार से शुरू हुई नई ओपीडी में पहले दिन 132 मरीजों का उपचार किया गया। फिजिशियन की ओपीडी से मरीजों को नई ओपीडी में भेजा गया।
डॉ.सुष्पेंद्र कुमार, डाॅ.उर्वशी गुप्ता के साथ सीएमएस डाॅ.राकेश कुमार और एनेस्थेटिस्ट डाॅ.चरन सिंह ने ओपीडी में मरीजों का इलाज किया। ओपीडी में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएमएस डाॅ.राकेश कुमार ने बताया कि सामान्य मरीजों के लिए कमरा नंबर-33 में ओपीडी लगातार जारी रहेगी।
इससे फिजिशियन को दिखाने के लिए मरीजों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में 2243 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें सबसे ज्यादा सामान्य रोगों के मरीज रहे। इसकी वजह से दोनों फिजिशियन डाॅ.संतराम वर्मा और डाॅ.आलोक रंजन को दिखाने के लिए लंबी लाइन लग गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से टोकन व्यवस्था शुरू होने के बाद भी मरीजों की भीड़ ओपीडी में दिखाने के लिए खड़ी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए कमरा नंबर-33 में सामान्य मरीजों के लिए नई ओपीडी शुरू की गई।