{"_id":"5bd61509bdec22697652ab4d","slug":"131540756745-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में कैंटर ने मारी टक्कर, चालक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात ढाई बजे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। कैंटर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
भागलपुर बिहार निवासी अमित (32) पुत्र दीप नारायण कैंटर चालक है। शनिवार देर रात करीब ढाई बजे वह छुटमलपुर से सब्जी लोड कर फरीदाबाद जा रहा था। मसूरी थाना क्षेत्र के गांव पूठी के सामने एक ट्रक खराब हालत में खड़ा था।
विज्ञापन
अंधेरा होने की वजह से अमित को ट्रक दिखाई नहीं दिया और कैंटर ट्रक में जा घुसा। करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस अमित को लेकर संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल पहुंची, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने कैंटर मालिक और मृतक अमित के परिजनों को सूचना दी। अमित के चाचा शंभू रविवार को गाजियाबाद पहुंचे। एसएचओ मसूरी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मृतक के चाचा की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।