{"_id":"5aa913e94f1c1bb6758b5515","slug":"131521030121-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर आया दूल्हा और दोस्त, युवती ने शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर आया दूल्हा और दोस्त, युवती ने शादी से किया इंकार
Updated Wed, 14 Mar 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर आया दूल्हा और दोस्त, युवती ने शादी से किया इंकार
मुरादनगर। आयुध निर्माणी परिसर में आयोजित शादी समारोह में दूल्हा और उसके दोस्त शराब के नशे में जयमाला में पहुंचे। वहां उसके दोस्तों ने दुल्हन से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। घरातियों ने दूल्हा, उसके दोस्तों और बारातियों को बंधक बनाकर हंगामा किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दूल्हा और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर की कालोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी चिपियाना जिला गौतमबुद्ध नगर निवासी पवन पुत्र जयभगवान वर्मा से आठ माह पहले तय की थी। आयुध निर्माणी परिसर स्थित जूनियर क्लब में सोमवार रात पवन बारात लेकर पहुंचा। रात करीब 11.45 बजे स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। वर-वधू पक्ष के लोग आशीर्वाद दे रहे थे। तभी दूल्हे के दो दोस्त शराब के नशे में स्टेज पर पहुंचे और साथ में फोटो खिंचवाने के दौरान दुल्हन के साथ छेड़छाड़ कर दी। दुल्हन ने इसकी शिकायत पवन से की। आरोप है कि पवन ने गाली देते उसे चुप रहने की हिदायत दी। दुल्हन ने छेड़छाड़ की बात परिजनों को बताई। बेटी के बात सुनकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने दूल्हे व बारातियों को बंधक बना लिया। वधू पक्ष ने दूल्हे पर दहेज में बुलेट व अन्य सामान की मांगने का भी आरोप लगाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी वाईके सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता की शिकायत पर पवन वर्मा और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार किया है।
दुल्हन को दी फोटो वायरल की धमकी
आरोप है कि दुल्हन ने छेड़छाड़ की बात जब पवन को बताई तो उसने स्टेज पर ही उसे अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद दुल्हन ने स्टेज पर ही हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
थाने में दोपहर तक रही लोगों की भीड़
मंगलवार को दुल्हन पक्ष के सैकड़ों लोग हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता के साथ थाने पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की है। रिपोर्ट हल्की धाराओं में दर्ज की गई है। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने जांच के बाद धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया।