{"_id":"5a1c71994f1c1b9f678be169","slug":"131511813529-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात बढ़ गया मतदान का वोट प्रतिशत-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात बढ़ गया मतदान का वोट प्रतिशत-Cordination
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरी गणना में एक प्रतिशत बढ़ा मतदान
सबहेड
जनपद में ओवरऑल मतदान बढ़कर हुआ 46.18 प्रतिशत
देर रात बूथवार अंतिम रिपोर्ट आने के बाद बदली गणना
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। निकाय चुनाव-2017 के मतदान का प्रतिशत आखिरी चरण की गणना के बाद करीब एक प्रतिशत और बढ़ गया है। कुछ केंद्रों पर देर रात तक वोटिंग होने और कुछ स्थानों से वोटिंग के संशोधित आंकड़े दिए जाने के बाद जिले की नौ निकायों में औसत मतदान 46.18 फीसदी रहा है जो रविवार रात को निर्वाचन कार्यालय की तरफ से जारी किए गए 45.38 फीसदी से शून्य दशम 80 (.80) फीसदी अधिक है।
कंट्रोल रूम प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि देर रात कुछ और बूथों की जब सही रिपोर्ट आई तो मतगणना प्रतिशत में कई जगह बदलाव हुआ। नगर निगम में भी एक प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। शाम में नगर निगम का मतगणना प्रतिशत जो 40.12 था जो अब 41.74 हो गया है। इसके साथ ही डासना का मत प्रतिशत भी 59.37 से बढ़कर 64.58 हो गया। फरीदनगर में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई जो पहले 69.78 था अब 72.96 प्रतिशत हो गया। निवाड़ी में भी दो प्रतिशत मतदान बढ़ गया। रविवार की शाम तक निवाड़ी का वोट प्रतिशत 71.96 था अब 74.96 हो गया है। इसके साथ नगरपालिकाओं के वोट प्रतिशत में गिरावट आई है। मोदीनगर का वोट प्रतिशत जो 59.85 था जो अब 59.39 हो गया। मुरादनगर में भी वोट प्रतिशत जो 68.34 थ वह तीन प्रतिशत लुढ़क कर 65.19 और खोड़ा का 52.21 की जगह अब 50.68 प्रतिशत हो गया है।