{"_id":"67b77833edc5977c970dabb4","slug":"130-lakh-rupees-withdrawn-from-atm-account-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-578230-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एटीएम बदल खाते से 1.30 लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एटीएम बदल खाते से 1.30 लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। शाहपुर बम्हैटा गांव निवासी सुरेशचंद (40) से दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
वेव सिटी क्षेत्र के सुरेशचंद ने बताया कि छह फरवरी को वह शास्त्रीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर पांच हजार रुपये निकालने पहुंचे। उन्होंने एटीएम में कार्ड लगाकर एंटी दर्ज की, लेकिन नकदी नहीं निकली। इसी दौरान दो युवक जिनकी उम्र 20 से 23 वर्ष के बीच होगी एटीएम बूथ में घुस आए। युवकों ने सुरेशचंद के हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया। युवकों ने इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और मशीन में रुपये न होने की बात कहकर निकल गए। जिसके बाद वह भी मौके से चले गए। पांच मिनट बाद ही उनके खाते से कई बार में 1.30 लाख रुपये निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया।
पीड़ित फिर से एटीएम मशीन पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवक वहां से चले गए। पीड़ित की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने बीएनएस 318(4) धोखाधड़ी से संपत्ति ट्रांसफर कर लेने और 303(2) चोरी कर लेने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली गई है। आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।