फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 year old student attacked a Maulana with a sickle on his neck

मदरसे में आधी रात मौलाना पर हमला: बीड़ी पीने से मना करने पर छात्र ने दरांती से किया वार, सोते समय बनाया निशाना

Thu, 26 Sep 2024 06:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Sep 2024 06:28 PM IST
सार

वारदात को अंजाम देकर आरोपी छात्र मौका देखकर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार मदरसा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की।

विज्ञापन
13 year old student attacked a Maulana with a sickle on his neck
मदरसे में मौलाना पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा स्थित मदरसे के 13 वर्षीय छात्र ने बीड़ी पीने से मना करने पर सोते समय मौलाना की गर्दन पर दरांती से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मौलाना गंभीर रूप से घायल हो गया। मौलाना को उपचार के लिए हापुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौलाना पक्ष की ओर से अभी तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

त्यौड़ी-13 बिस्वा में संचालित मदरसे में मेरठ के जानी स्थित गांव जौहरा निवासी आस मोहम्मद मौलाना है। ग्रामीणों के अनुसार मदरसे में कक्षा आठ तक की तालीम दी जाती है। मदरसे में गांव निवासी एक 13 वर्षीय छात्र भी पढ़ता है। मौलाना के परिजनों के अनुसार छात्र दो दिन पूर्व बीड़ी पी रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने छात्र को बीडी पीते देख उसकी पिटाई कर दी और दोबारा धुम्रपान करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इससे छात्र क्षुब्ध हो गया। आरोप है कि बुधवार रात छात्र ने सोते समय मौलाना आस मोहम्मद की गर्दन पर दरांती से जान लेवा हमला कर दिया। चींख पुकार सुनकर मौके पर लोग पहुंचे और लहूलुहान मौलाना को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। 

विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी छात्र मौका देखकर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार मदरसा अवैध रूप से संचालित हो रहा है। मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दरांती बरामद कर ली। पुलिस आरोपी छात्र से पूछताछ कर रही है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अभी तक घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed