फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 people were duped of Rs 78.71 lakh by luring them with attractive discounts on tour packages and tickets

Ghaziabad News: टूर पैकेज व टिकट में आकर्षक छूट का झांसा देकर 13 लोगों से 78.71 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
13 people were duped of Rs 78.71 lakh by luring them with attractive discounts on tour packages and tickets
इंदिरापुरम। आकर्षक छूट के साथ टूर पैकेज और टिकट बुक करने के नाम पर 13 लोगों से 78.71 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों सत्यम शुक्ला व हर्षित शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी खुद को नामी ट्रेवल कंपनी का एजेंट बताकर पीड़ितों को झांसे में लेते थे।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शक्तिखंड चार निवासी पवन कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने मामले में तहरीर दी है। इसमें बताया कि नोएडा के महागुन माई वुड्स गौर सोसायटी के टावर 21 निवासी सत्यम व हर्षित ने खुद को नामी ट्रेवल्स कंपनी का पंजीकृत एजेंट बताया था।
विज्ञापन


दोनों ने पीड़ितों को झांसा दिया कि अगर वह उनके माध्यम से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टिकट या टूर पैकेज बुक कराते हैं तो आकर्षक छूट मिलेगी। टिकट रद होने पर बिना किसी कटौती के अतिरिक्त कमीशन के साथ रुपये वापस किए जाएंगे। आरोप है कि बुकिंग के बाद न टिकट मिले और न ही रकम।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी छानबीन के बाद पीड़ितों ने आरोपियों को ढूंढा। उनसे बातचीत की और समझौता कर मामला निपटाने का प्रयास किया। इस पर 14 नवंबर 2025 को आरोपी सत्यम ने अपने नोएडा स्थित फ्लैट पर रुपये वापस करने का एक लिखित अनुबंध किया। सभी पीड़ितों को चेक भी दिए, लेकिन जब चेक बैंक में लगाए गए तो बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

----

ऐसे की ठगी

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अंजान लोगों को टारगेट करते हैं। जितने भी पीड़ित अब तक सामने आए हैं, उनमें से कोई भी आरोपियों को सीधे नहीं जानता। आरोपियों के झांसे में अधिकतर व्यवसायी फंसे हैं। पहले उन्होंने बाली, दुबई, थाईलैंड व अन्य स्थानों के लिए टिकट बुक कराएं। बुकिंग के कुछ दिन बाद आरोपियों ने टिकट रद कराकर पीड़ितों को उनकी पूरी रकम वापस करने और 10 से 15 प्रतिशत कमीशन देने का झांसा दिया। बाद में लोगों को न तो टिकट मिली और न ही रकम। कुछ नौकरी पेशा लोगों को भी आरोपियों ने जाल में फंसाया। उनसे मुंबई, गोवा, कश्मीर, असोम, दक्षिण भारत समेत अन्य स्थानों के लिए टूर पैकेज पर आकर्षक छूट दिलाने का झांसा देकर ठगी की।


----

पहले भी कर चुके धोखाधड़ी
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। दोनों जेल भी जा चुके हैं। फिलहाल, पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पीड़ितों के दिए साक्ष्यों की जांच की गई है। शुरुआती जांच में आरोप सही साबित हुए हैं। जल्द ही दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

----

इनके साथ हुई ठगी

नाम- ठगी गई रकम
आयुष व्यास- 30,00,000

पवन सिंह कुमार- 24,00,000

सागर सिंह भंडारी- 9,00,000

प्रज्ञा- 7,00,000

पुनीत- 1,85,000

हर्षित पुरी- 2,50,000

राहुल राणा- 34,000

कनव फूलर- 85,000

प्रभात यादव- 34,000

विवेक सिंह- 47,000

महीम सिंह- 2,00,000

शेषन शर्मा- 20,000

मृगेंद्र राज शर्मा- 16,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed