फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.25 lakh withdrawn from the account by downloading the app on the girl's mobile

Ghaziabad News: युवती के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर खाते से निकाले 1.25 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh withdrawn from the account by downloading the app on the girl's mobile
खोड़ा। थानाक्षेत्र के मंगल बाजार इलाके में रहने वाली उमरा मंसूरी के बैंक खाते से साइबर ठग ने 1.25 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी ने युवती के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर फोन हैक किया और इसके बाद रुपये निकाले। मामला आठ अगस्त का है जब युवती ने रैपिडो कैब चालक की शिकायत करने के लिए कंपनी के कस्टमर केयर पर फोन किया था। पुलिस ने 20 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में उमरा मंसूरी ने बताया कि आठ अगस्त को उन्होंने राजघाट से खोड़ा जाने के लिए रेपिडो कैब बुक की थी। आरोप है कि कैब चालक उनसे ज्यादा रुपये मांग रहा था। उसकी शिकायत के लिए उन्होंने गूगल से रेपिडो कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालकर कॉल की। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड कराया। बताया कि एप डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से चार बार में 1.25 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जांच के लिए साइबर सेल पहुंची और फिर जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने 20 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रुपये स्थानांतरण को लेकर जांच की जा रही है। बैंक से पत्राचार कर जल्द से जल्द उस बैंक खाते की जानकारी मांगी गई है, जिसमें रुपये ट्रांसफर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed