फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.25 lakh cheated from female doctor in the name of hotel booking

Ghaziabad News: होटल बुकिंग के नाम पर महिला डॉक्टर से ठगे 1.25 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh cheated from female doctor in the name of hotel booking
कौशांबी। महिला चिकित्सक डॉ. निधि अग्रवाल को शिकार बनाकर साइबर ठगों ने फर्जी होटल बुकिंग की वेबसाइट के जरिये 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। 10 जनवरी को ऋषिकेश स्थित होटल में पूछताछ करने पर महिला चिकित्सक को ठगी का पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर की। 18 जनवरी को पीड़िता ने कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

डॉ. निधि अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की दोपहर करीब 1ः30 बजे उन्होंने ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ऋषिकेश स्थित होटल में कमरे की बुकिंग की थी। बुकिंग के लिए दो बार में 1 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान किया गया। एक बार उन्होंने अपने बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर किया और दूसरी बात अपने पति डॉ. गौरव बंसल के खाते से रुपये ट्रांसफर किए गए। होटल बुक करने के बाद उन्होंने होटल में संपर्क किया तो पता चला कि उनके नाम से कोई बुकिंग ही नहीं हुई है। इस पर उन्होंने होटल बुकिंग की वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं मिला। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। डॉ. निधि ने बैंक ट्रांजेक्शन दस्तावेजों के साथ साइबर सेल में शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। राशि जिस खाते में ट्रांसफर हुई है, उसे भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed