{"_id":"5f12a7a38ebc3e9ff65043e1","slug":"121595058083-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः गंगनहर में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत, मां को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः गंगनहर में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत, मां को बचाया
Sat, 18 Jul 2020 04:09 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में शनिवार को अनियंत्रित हुई वैगनआर कार गंगनहर में जा गिरी। कार में बुजुर्ग दंपति व उनका बेटा सवार था। पानी में डूबने से पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां को सकुशल बचा लिया गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान ई-222 विजयनगर सेक्टर-9 चाणक्य चौक निवासी बाबूराम (58) और उनके बेटे अमित कुमार (35) के रूप में हुई है, जबकि अमित की मां बर्फी देवी (50) को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी गठिया बाय के मरीज हैं और कहीं दवाई लेने जा रहे थे।
विज्ञापन