{"_id":"5b955f1e867a557eac5278c7","slug":"121536515870-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलगढ़ी कांड: चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलगढ़ी कांड: चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलगढ़ी कांड: चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
- पुलिस एक दर्जन लोगों से कर चुकी है पूछताछ, फिलहाल सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मोहल्ला फूलगढ़ी में किशोरी की रेप के बाद हत्या और उसके भाई की हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी खाली हाथ है।
फरार नौकर का रविवार को भी कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पुलिस करीब दर्जनभर लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस कांड में नामजद फरार नौकर सोनू की गिरफ्तार के पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। उसके परिजनों समेत एक दर्जन लोगों से अब तक पूछताछ हो चुकी है, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। उसके दिल्ली में छिपे होने की सूचना पर भी पुलिस के हाथ खाली रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वह अपना कोई मोबाइल फोन प्रयोग नहीं कर रहा। उसके तमाम रिश्तेदारों और ठिकाने भी खंगाले जा चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उनका दावा है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद चार्जशीट तमाम सबूत जुटाकर ही लगाई जाएगी, ताकि आरोपियों को अदालत में कोई लाभ नहीं मिल सके। एफआईआर में दो नामजद हैं। इनमें से एक फरार है। पहले गिरफ्तार हो चुके अंकुर के मुताबिक भी अभियुक्त दो ही थे, लेकिन दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी होने पर अगर कोई नाम प्रकाश में आएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
दरिंदों को ईश्वर भी कड़ी सजा देगा: गजराज
हापुड़। मृतक किशोरी के कालेज के तमाम ट्रस्टियों ने फूलगढ़ी जाकर परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि ईश्वर भी इन दरिंदों को कड़ी सजा देगा। ट्रस्टियों में कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि वह लोग जिला प्रशासन के अधिकारियों से भेंटकर दूसरे फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करेंगे और उन्हें सरकार से हर संभव मदद दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यह जघन्य अपराध है, जिसमें दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उनके साथ कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा, स्कूल के प्रधान सुशील शास्त्री, ओमपाल तोमर ज्वाइंट प्रबंधक, रूद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष प्राइमरी विंग, मांगेराम शर्मा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, चमन यादव, निखिल वत्स, डा ललित शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, सुमित कुमार आदि शामिल थे। ब्यूरो