फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हॉस्टल में लगी आग, स्टूडेंट्स में मची हड़कंप

हॉस्टल में लगी आग, स्टूडेंट्स में मची हड़कंप

Mon, 30 Apr 2018 05:20 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
हॉस्टल में लगी आग, स्टूडेंट्स में मची हड़कंप
हॉस्टल में लगी आग, स्टूडेंट्स में मची हड़कंप
विज्ञापन


मसूरी (गाजियाबाद)। डासना स्थित एक ब्वॉयज हॉस्टल में शनिवार देर रात मीटर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चिंगारी पास में रखे फ्रिज के कंप्रेशर में जा गिरी, जिसके बाद सिलेंडरों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग के दौरान हॉस्टल में 26 स्टूडेंट और केयर टेकर के परिवार के छह सदस्य मौजूद थे। इससे अफरातफरी और हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर स्टूडेंट्स को बाहर निकाला।

सीएफओ सुनील कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे आग लगी। दमकल को सवा 11 बजे लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद एफएसओ संजीव यादव दमकल की तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभाग के पास चुनौती छात्रों को बचाना की थी। आग के दौरान छात्रों और परिवार के सभी सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस दौरान पांच छात्र पहली मंजिल पर फंस गए, जिन्हें बाद में हॉस्टल की पिछली खिड़की तोड़कर रस्से की सहायता से निकाला गया। इस दौरान इंजीनियरिंग के छात्र कोमल सिंह निवासी मिर्जापुर और अभय सिंह निवासी संत कबीर नगर घायल हो गए। जिन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर निकाला गया। सीएफओ का कहना है कि शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। हालांकि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed