{"_id":"5a1db33e4f1c1bc1678be646","slug":"121511895870-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंट्री गेट बताएगा.. यूपी में आपका स्वागत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंट्री गेट बताएगा.. यूपी में आपका स्वागत है
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलेगी यूपी गेट की सूरत
यूपी के एंट्री प्वाइंट को श्रीराम पिस्टन कंपनी करेगी डेवलप
अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। दिल्ली से गाजियाबाद में आने वाले वाहन चालक आने वाले दिनों में सुखद अहसास करेंगे। यूपी गेट पर ऐसा एंट्री प्वाइंट तैयार होने जा रहा है, जहां चारों और हरियाली और स्वच्छता का नजारा होगा। एंट्री गेट पर भी ग्लोसाइन बोर्ड पर ‘यूपी में आपका स्वागत है’ स्लोगन लिखवाया जाएगा। यूपी गेट पर डेवलपमेंट के इस कार्य को श्रीराम पिस्टन कंपनी अपनी सीआरएस फंड के माध्यम से कराएगी। मंगलवार को जीडीए वीसी रितु माहेश्वरी के आदेश पर एडीएम सिटी प्रीति जायसवाल, चीफ टाउन प्लानर इश्तियाक अहमद और दो आर्किटेक्ट की टीम ने यूपी गेट का निरीक्षण किया। जीडीए वीसी ने बताया कि यूपी गेट पर दिल्ली-यूपी को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का काम पूरा हो चुका है। ऐसे में अब जीडीए गाजियाबाद की सीमा में यूपी का एंट्री गेट बनवाने जा रहा है। इसके लिए यूपी गेट पर एक बडे़ इलाके में ग्रीनरी लगाई जाएगी। मनमोहक पौधे, घास और फूलों से दिल्ली से यूपी में आने वाले लोगों का स्वागत किया जाएगा। पूरे चौक पर हाईमास्ट लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा एक झरना भी बनवाया जाएगा। जीडीए वीसी ने बताया कि सीआरएस फंड से यह चौराहे को श्रीराम पिस्टन कंपनी विकसित कराएगी जबकि इसके लिए डिजाइन जीडीए ही तैयार करेगा। इसी के चलते मंगलवार को आर्किटेक्ट की एक टीम को अफसरों के साथ यूपी गेट पर सर्वे के लिए भेजा गया था। यूपी गेट को और किस प्रकार डेवलप किया जा सकता है, टीम इस बारे में जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।