{"_id":"595e95294f1c1b0d168b468f","slug":"121499370793-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौरा पुलिस ने दबोचा पांच हजार का इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौरा पुलिस ने दबोचा पांच हजार का इनामी बदमाश
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा पुलिस ने दबोचा पांच हजार का इनामी बदमाश
नरौरा पुलिस ने डिबाई थाने से गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को राजघाट चौराहे से तमंचा सहित दबोच लिया।
पकड़े गए अपराधी पर डिबाई थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट एवं जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। इसमें प्रधान पति की हत्या का मामला भी शामिल है।
थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार देर सांय राजघाट चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम अकरवास निवासी उदयवीर पुत्र प्यारेलाल को एक 315 बोर तमंचा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया।
एसओ ने बताया कि आरोपी डिबाई थाने से गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पकड़े गए उदयवीर पर डिबाई थाने में हत्या, जानलेवा हमला एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
आरोपी पर एक वर्ष पूर्व ग्राम अकरवास की प्रधान के पति की हत्या एवं उसके चाचा पर जानलेवा हमला करने का मामला भी डिबाई थाने में दर्ज है।
इनामी बदमाश को दबोचने वाली टीम में एसओ मुकेश कुमार के अलावा एसआई हरिओम शर्मा एवं आरक्षी अजयपाल व बिपिन कुमार शामिल रहे।
इससे दो सप्ताह पूर्व नरौरा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित पांच हजार के कालू निवासी अमेढा थाना अगौता को दबोचने में सफलता प्राप्त की थी।