फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.20 lakh withdrawn from account by sending fake link of e-challan

Ghaziabad News: ई-चालान का फर्जी लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 1.20 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
1.20 lakh withdrawn from account by sending fake link of e-challan
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 13 निवासी अनुज गर्ग को फर्जी ई-चालान का लिंक भेजकर साइबर ठगों ने खाते से 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर ठगों ने 23 अगस्त को ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने 26 अगस्त की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में अनुज गर्ग ने बताया कि 23 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर 1,20,899 रुपये का ई-चालान लिंक अंजान नंबर से भेजा गया। इसके बाद शाम के समय अंजान नंबर से उनके पास फोन कॉल भी पहुंची। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने आवश्यक तौर पर चालान भरने को कहा। बताया कि कॉल कटते ही उनके बैंक खाते से 1,20,899 रुपये कट गए। रुपये कटने का मैसेज मिलते ही उन्होंने तुरंत बैंक व साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत ऑनलाइन स्थांतरित होकर थाने के पोर्टल पर पहुंची थी। मुकदमा दर्ज कर पीड़ित के मोबाइल पर जिस नंबर से कॉल आई उसे ट्रेस करना शुरू करा दिया गया है। जिस बैंक खाते में रकम स्थांतरित हुई है उसे भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article