फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.20 lakh people did not get Ganges water... wandered for water

Ghaziabad News: 1.20 लाख लोगों को नहीं मिला गंगाजल... पानी के लिए भटके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
1.20 lakh people did not get Ganges water... wandered for water
साहिबाबाद। गंगाजल प्लांट से आपूर्ति बंद होने के कारण टीएचए में शनिवार को 1.20 लाख से ज्यादा लोगों को पानी नहीं मिला। नीतिखंड एक, शक्तिखंड एक व सूर्यनगर में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई जबकि महाराजपुर में पानी के टैंकर नहीं भेजे गए। इससे लोगों को बोतलबंद पानी पर निर्भर रहना पड़ा। जीडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने 157 नलकूपों से पेयजल आपूर्ति कराने का दावा किया। शनिवार को सिंचाई विभाग की ओर से नहर चालू कर दी गई लेकिन नहर में जलस्तर बढ़ने और प्लांट में पानी का भंडारण करने में समय लगेगा। इंदिरापुरम में नीतिखंड एक व शक्तिखंड के कुछ इलाके में सुबह को पानी नहीं मिला। लोगों ने जीडीए अधिकारियों से फोन कर पानी नहीं मिलने की शिकायत की। न्यायखंड दो निवासी किशोर ठाकुर ने बताया कि सेंट्रल पार्क के पास 50 से ज्यादा घरों में पेयजल नहीं पहुंचा जबकि अन्य इलाके में महज आधे घंटे ही पानी मिला।
विज्ञापन


लोगों को खुद ही करनी पड़ रही व्यवस्था
महाराजपुर निवासी कुलवीर सिंह ने बताया महाराजपुर में करीब 40 हजार लोग रहते हैं। नगर निगम की ओर से टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराई जाती है। पिछले दो दिन से टैंकर नहीं आ रहे हैं। शिकायत करने पर साफ पानी नहीं आने का हवाला दिया गया। सूर्यनगर निवासी जैनेंद्र चौहान ने बताया कि दो दिन से एक ब्लॉक में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। शनिवार को पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्लांट वालों ने काटी चांदी
गंगनहर बंद होने पर पानी प्लांट वाले सक्रिय हो जाते हैं। टीएचए में गंगाजल नहीं मिलने से बोतलबंद पानी की मांग एकाएक बढ़ गई है। घरों में सप्लाई वाला पानी मिलने से बोतलबंद पानी ही मंगाया गया। लोगों को बोतलबंद पानी के लिए इंतजार भी करना पड़ा। लोगों ने लोकल ब्रांड के लिए 35-40 रुपये तो नामी ब्रांड के लिए 100 रुपये तक खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने में लगेंगे 24 घंटे
सिंचाई विभाग बुलंदशहर गंगनहर खंड बुलंदशहर के सहायक अभियंता पीके जैन ने बताया कि सोमवार शाम को हरिद्वार से गंगनहर को बंद किया गया था। बारिश बंद होने के बाद गंगनहर को चालू कर दिया गया है। हरिद्वार से 2045 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मोदीनगर के निवाड़ी तक पानी पहुंच गया था लेकिन निवाड़ी में महज एक हजार क्यूसेक ही पानी मिला। शाम को डासना तक नहर में पानी प्राप्त किया। नहर में पानी का जलस्तर काफी कम है। इसको बढ़ने में अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक प्लांट को पानी मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रताप विहार प्लांट के अधिशासी अभियंता उन्मेश शुक्ला ने बताया कि दोपहर को मसूरी तक पानी पहुंचने की सूचना मिली थी लेकिन शाम तक नहर में पानी नहीं आया था। प्लांट तक गंगाजल पहुंचने में करीब 48 घंटे का समय लगता है।
नगर निगम अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि निगम की ओर से शनिवार को 133 नलकूप से पेयजल आपूर्ति कराई गई। हालांकि गंगाजल नहीं मिलने से वसुंधरा जोन में एक समय ही पानी दिया गया। पेयजल नहीं मिलने की शिकायतों को टीम भेजकर दूर कराया जा रहा है। गंगाजल मिलने तक एक ही समय ही पानी देने की व्यवस्था रहेगी।


जीडीए जलकल सुपरवाइजर रमेश कुमार ने बताया कि गंगाजल प्लांट से जीडीए की ओर से सुबह में पेयजल की आपूर्ति की गई। इंदिरापुरम में 24 नलकूप से पेयजल आपूर्ति कराई गई।जिन इलाकों में पेयजल नहीं मिला। वहां पर टीम भेजकर जांच कराई गई। रविवार सुबह को सभी जगहों पर भरपूर पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed