{"_id":"66d8ce19a220a0887e0a1164","slug":"12-special-trains-will-run-on-purvanchal-route-from-october-6-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-458609-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पूर्वांचल रूट पर छह अक्तूबर से चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पूर्वांचल रूट पर छह अक्तूबर से चलेंगी 12 स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
गाजियाबाद। त्योहारों पर बिहार, पूर्वांचल जाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 12 स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। छह अक्तूबर से लेकर 17 नवंबर तक यात्री इनमें सफर कर सकते हैं। ये ट्रेनें गाजियाबाद स्टेशन से होकर चलाई जाएंगी।
आरपीएफ निरीक्षक यशवंत सलूजा ने बताया कि त्योंहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से भी स्पेशल ट्रेनें त्योहारों के मद्देनजर चलाने का निर्णय लिया गया है।
यह ट्रेनें चलेंगी
04080-79 दिल्ली बनारस दिल्ली
04096-95 आनंदविहार अयोध्या आनंदविहार
04060-59 आनंदविहार जयनगर आनंदविहार
04068-67 दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली
04044-43 आनंदविहार-गोरखपुर आनंदविहार
04010-09 आनंदविहार जोगबनी आनंदविहार
-- -- -- -
पलवल में ट्रैक मरम्मत की वजह से ट्रेनों का किया गया डायवर्जन
दिल्ली- मथुरा के बीच पलवल में शुरू हुए ट्रैक मरम्मत की वजह से 15 सितंबर तक इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का रूट डायर्जन किया गया है। नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस रूट की ट्रेनें गाजियाबाद-टूंडला होकर आगरा कैंट के लिए चलेंगी। निजामुद्दीन से चलने वाली एर्नाकुलम मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस छह से 17 सितंबर तक गाजियाबाद-टुंडला के रास्ते आगरा होकर चलेगी। इसी रूट से यह ट्रेन वापस भी आएगी। चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन चार से 15 सितंबर तक आगरा कैंट से टूंडला होकर गाजियाबाद होकर चलेगी। कोंगू एक्सप्रेस आठ से 15 सितंबर तक इसी रूट से चलेगी। गोवा एक्सप्रेस भी 15 सितंबर तक इसी रूट से संचालित होगी। वहीं, 15 सितंबर तक विशाखापत्तनम से चलने वाली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस भी इसी रूट से चलेगी।