{"_id":"650f41abda0ee47caf041d54","slug":"12-bore-gun-rifle-and-cash-stolen-from-gunman-who-was-sleeping-after-eating-food-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2599-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खाना खाकर सो रहे गनमैन की 12 बोर बंदूक, रायफल और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खाना खाकर सो रहे गनमैन की 12 बोर बंदूक, रायफल और नकदी चोरी
विज्ञापन
साहिबाबाद। महाराजपुर में खाना खाकर सो रहे दो गनमैन की चोरों ने 12 बोर की बंदूक, दो गोली के साथ रायफल, दस हजार रुपये और कागजात चोरी कर लिए। सुबह से नींद से जागे तो कमरे का दरवाजा खुला था और बंदूक व नकदी गायब थी। लिंकरोड थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आसपास नाले में बंदूक की तलाश करा रही है।
महाराजपुर में किराए पर रहने वाले लालवीर ने बताया कि वह निजी कंपनी की कैश वैन पर कार्यरत हैं। रात करीब सवा आठ बजे वह डयूटी करके कमरे पर पहुंचे थे। कुछ देर बाद खाना बनाकर खा रहे थे कि तभी उनके साथ रहने वाले दूसरे सुरक्षाकर्मी राज बहादुर भी पहुंच गए। रात 12 बजे दोनों खाकर सो गए थे। इस दौरान दोनों ने अपनी बंदूक और रायफल को कमरे में रख दिया था। सुरक्षाकर्मी का आरोप है कि चोरों ने खिड़की से दरवाजा खोला फिर दोनों के हथियार, दस हजार रुपये, पर्स से डेबिट कार्ड, डीएल, पैन कार्ड व अन्य कागजात चोरी कर लिए। दोनों सुबह सात बजे नींद से जागे तो सामान और बंदूक गायब मिली। रायफल के साथ मैगजीन में लगी दो गोली भी चोरी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी। लिंक रोड पुलिस ने आसपास जगह बंदूक और सामान की तलाश की तो कुछ दूरी पर नाले के पास कागजात पड़े मिले। पर्स से नकदी गायब थी। लालवीर का कहना है कि पुलिस नाले के अंदर बंदूक होने की आशंका पर साफ-सफाई करा रही है। साहिबाबाद एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि बंदूक और नकदी चोरी करने वाले चोरों की पहचान के लिए कैमरे की फुटेज ली है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।