फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11th class student hanged himself from the fan

Ghaziabad News: 11वीं कक्षा के छात्र ने पंखे से लटककर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
11th class student hanged himself from the fan
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 के एक छात्र ने पंखे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र आगे की पढ़ाई नहीं करना चाहता था, परिजन उसे पढ़ाई जारी रखने की बात समझा रहे थे, इसके बाद छात्र ने यह कदम उठाया है। अबूपुर निवासी एक व्यक्ति का 17 वर्षीय पुत्र कक्षा 11 का छात्र था। शनिवार को छात्र अपने कमरे में चला गया। काफी देर बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों उसे आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो छात्र पंखे पर फंदे से लटका मिला। परिजन दरवाजा तोड़कर छात्र को पंखे उतारकर चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि छात्र आगे पढ़ने का इच्छुक नहीं था। परिजन उसे अपने पढ़ाई जारी रखने के लिए समझा रहे थे। इसके बाद छात्र ने ऐसा कदम उठाया। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed