फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.17 lakhs were cheated on the pretext of making online payment to a young man and woman by mistake

Ghaziabad News: युवक-युवती को गलती से ऑनलाइन पेमेंट करने के बहाने 1.17 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
1.17 lakhs were cheated on the pretext of making online payment to a young man and woman by mistake
साहिबाबाद। रामनगर में प्रियंका कुमारी को एक शातिर ने गलती से ऑनलाइन पेमेंट करने के जाली मैसेज भेजकर 18 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए । वहीं, वसुंधरा सेक्टर-5 में लक्ष्मण सिंह भंडारी को परिचित बनकरराातिर ने 99 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इंदिरापुरम और साहिबाबाद पुलिस फोन नंबर से शातिर का पता कर रही है।
विज्ञापन


प्रियंका ने शिकायत दी कि युवक ने उनका परिचित बनकर कॉल की थी। वह उनसे बोला कि जरुरी काम के लिए ऑनलाइन पेमेंट करनी है। इसके बाद शातिर ने पहले 10 हजार और फिर दो हजार रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज भेजा। दोनों ट्रांजेक्शन करने के बाद शातिर बोला कि उसने गलती से दो हजार की जगह 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। शातिर ने उन पर 18 हजार रुपये भेजने का दबाव बनाया। प्रियंका नेटवर्क की दिक्कत के कारण ऑनलाइन वॉलेट चेक नहीं कर पाई। बिना देखे उन्होंने शातिर को 18 हजार रुपये भेज दिए। काफी देर बाद चेक किया तो शातिर ने एक बार भी पैसे नहीं भेजे थे। वसुंधरा के लक्ष्मण सिंह का कहना है कि शातिर कॉल करके उन्हें परिचित बताया। वह बोला कि उसका ऑनलाइन वॉलेट बंद हो गया है कि इसके बाद उनके वॉलेट में 99 हजार रुपये ट्रांसफर करने के मैसेज भेजे। फिर उनसे तीन नंबरों पर 99 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


डीसीपी शुभम पटेल का कहना है कि साइबर टीम हर एंगल से जांच कर रही है। ठगों का सुराग पता करने में बेहद नजदीक हैं। जल्द ही दोनों ठगी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed